होली में घर आने से ज्यादा महंगा जाने का किराया हो गया है. अधिकतम विमान किराया अलग अलग समय जाने वाली फ्लाइटों में 15 से 20 हजार के बीच चल रहा है.
होली पर पटना आने से अधिक यहां से वापसी का विमान किराया बढ़ गया है. देश के सात बड़े महानगर पुणे, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, दिल्ली और कोलकाता से होली से पहले पटना आने और होली के बाद पटना से वापस जाने के विमान किराया से स्पष्ट है कि कोलकाता को छोड़कर इस वर्ष अन्य सभी रूट में लोगों को होली पर पटना आने से अधिक यहां से वापस जाने पर विमान किराया खर्च करना होगा. होली खत्म होने के बाद के शुरुआती दो दिनों (16 और 17 मार्च) को वापसी का विमान किराया सबसे महंगा है. पुणे, मुंबई, चेन्नई और हैदराबाद के लिए तो न्यूनतम विमान किराया 11 हजार से भी अधिक हो गया है जबकि अधिकतम विमान किराया अलग अलग समय जाने वाली फ्लाइटों में 15 से 20 हजार के बीच चल रहा है.
महानगर | पटना आने का विमान किराया 12 मार्च – 13 मार्च | वापस जाने का विमान किराया 16 मार्च- 17 मार्च |
पुणे | 10760-9986 | 11947-10509 |
मुंबई | 8019-9982 | 11500-9739 |
चेन्नई | 7607-7607 | 11008-9544 |
बेंगलुरू | 7259-7404 | 9310-8189 |
हैदराबाद | 7428-8087 | 11211-6422 |
दिल्ली | 8800-7299 | 9498-7398 |
कोलकाता | 4862-4227 | 4584-3953 |
दिल्ली रूट पर तीन जोड़ी विमानों की हुई आवाजाही
दरभंगा हवाई अड्डा से रविवार को कुल 16 विमानों की आवाजाही हुई. दिल्ली रूट पर सबसे अधिक छह फ्लाइट संचालित किये गये. मुंबई रूट पर चार एवं बेंगलुरु, कोलकाता व हैदराबाद रूट पर छह फ्लाइट की सर्विस दी गयी. शनिवार को 14 फ्लाइट में 2058 लोगों ने यात्रा की थी. सभी रूटों पर विमानों की आवाजाही समय से हुई.