भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर 12 साल बाद जीता चैंपियंस ट्रॉफी, 25 साल बाद लिया बदला
Ind vs NZ: भारत ने दुबई में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर 12 साल बाद खिताब पर कब्जा कर लिया.
भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर दूसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया है. भारत ने न्यूजीलैंड को पहले 251 के स्कोर पर रोक दिया, फिर शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैच अपने नाम कर लिया.



