Friday, April 3, 2026

गिरिडीह में डकैती की घटना घटी है. जहां एक घर से नगद और जेवरात की चोरी की गई. पुलिस अपराधियों की खोज में जुटी है.

Share

THEFT HOUSE AND SHOP IN GIRIDIH

गिरिडीह: जिले के जमुआ में एक घर में डाका पड़ा है. नकाबपोश अपराधियों ने किराना दुकानदार के घर पर धावा बोलकर लूटपाट की है. भुक्तभोगी मनोज साव ने घटना को लेकर बताया कि शुक्रवार की रात लगभग 2 बजे शटर तोड़कर अपराधी पहले उसके दुकान में घुसे फिर घर के अंदर आए और पूरे परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की. उन्होंने बताया कि अपराधी 6 से 7 की संख्या में थे और सभी ने नकाब पहन रखा था. अपराधी उसके घर के अंदर लगभग आधा घंटा तक रहे. इस दौरान 8 लाख नगद और 12 लाख के जेवरात की लूट कर ली,


भयभीत है परिवार
दुकानदार मनोज ने बताया कि रात में जैसे ही अपराधी उसके घर के अंदर दाखिल हुए तो पूरे परिवार को कब्जे में ले लिया. हाथ में देसी कट्टा और लोहे की रॉड लेकर दाखिल हुए अपराधियों ने परिवार को मारने की धमकी देना शुरू कर दिया. फिर नगदी और जेवरात लूट कर फरार हो गए.

अपराधियों की खोजबीन शुरू

दूसरी तरफ घटना की सूचना पर जमुआ थाना पुलिस पहुंची और पूरी घटना की जानकारी ली. पुलिस द्वारा अपराधियों की कद काठी के बारे में जानकारी ली गई. साथ ही अपराधी किस भाषा में बात कर रहे थे, किधर से अपराधी आए, फिर किधर भागे. पूरी जानकारी लेने के बाद जमुआ थाना प्रभारी ने मामले से एसपी और एसडीपीओ को अवगत करवाया.

Theft House and Shop in Giridih

Read more

Local News