भाजपा नेता मनोज शर्मा ने आरोप लगाया है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव यात्रा के नाम पर पिकनिक मना रहे हैं। जिलों में चयनित लोगों से मिलकर पिकनिक मनाकर निकल जा रहे हैं।
साल 2025 बिहार के लिए चुनावी वर्ष है। चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दोनों यात्रा निकाल रहे हैं। नीतीश कुमार दूसरे चरण की प्रगति यात्रा पर हैं जिसे लेकर तेजस्वी यादव तंज कसते रहते हैं। यात्रा फाइनल होने के बाद से ही तेजस्वी यादव हमलावर हैं। ताजा बयान में तेजस्वी ने प्रगति यात्रा को दुर्गति यात्रा का नाम दिया। इसे ले जदयू नेताओं के हमले के बाद एनडीए में सहयोगी भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) ने सीएम नीतीश कुमार का बचाव किया है।



