बिहार बजट 2025 सोमवार को बिहार विधानमंडल में पेश हुआ. इस बजट में नीतीश सरकार ने महिलाओं को क्या कुछ सौगात दिए, जानिए.
बिहार बजट 2025 विधानमंडल में पेश किया गया. सोमवार को डिप्टी सीएम सह बिहार के वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने सदन में बजट पेश किया. नीतीश सरकार की बजट का पिटारा खुला तो इसमें महिलाओं के लिए कई सौगात दिखे. आधी आबादी के लिए यह बजट बेहद खास रहा.
महिलाओं को नीतीश सरकार की सौगात
नीतीश सरकार ने महिलाओं के लिए कई सौगात दिए. वित्त मंत्री सम्राट चाैधरी ने बजट पेश करते हुए उन योजनाओं की घोषणा की, जो महिलाओं के लिए खास होंगे.
महिलाओं को क्या मिला?
- पटना शहर में महिलाओं के लिए चलंत जिम खोला जाएगा
- शहरों में कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास खोले जाएंगे.
- शहर में पिंक टॉयलेट बनाए जाएंगे.
- प्रमुख शहरों में पिंक बस चलेगी. जिसमें चालक, कंडेक्टर और सवारी महिलाएं होंगी.
- बिहार की बसों में चालक और कंडक्टर के रूप में महिलाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी. ट्रेनर भी महिला ही होंगी.
- बिहार राज्य पथ परिवहन निगम से संचालक चालक, कंडक्टर और इको मेनटेनेंस स्टाफ के पद पर महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था होगी.
- पटना में महिला हाट की स्थापना की जाएगी. सभी बड़े शहरों में स्थापित व्यापार स्थल में महिलाओं के लिए स्थल तय किए जाएंगे.