Saturday, April 4, 2026

नक्सलियों के खिलाफ गिरिडीह पुलिस और सीआरपीएफ को महत्वपूर्ण कामयाबी मिली है.

Share

गिरिडीह: नक्सली संगठन भाकपा माओवादी की विध्वंसक योजना को गिरिडीह पुलिस और सीआरपीएफ 154 बटालियन ने विफल कर दिया है. पुलिस और सीआरपीएफ की टीम ने नक्सलियों द्वारा छिपाए गए विस्फोटक बरामद किए हैं. यह बरामदगी खुखरा थाना क्षेत्र के गार्दी और मर्मी के पास के जंगल से की गई है.

टीम ने चार बंडल कोडेक्स वायर, पांच पीस डेटोनेटर, 20 किलो विस्फोटक पाउडर, डेढ़ किलो नेल आयरन, 111 पीस जिलेटिन, हेक्सा ब्लेड, सैंटोक्स (200 लीटर) बरामद किया है. इसकी पुष्टि सीआरपीएफ 154 बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी दलजीत सिंह भाटी और एएसपी अभियान सुरजीत कुमार ने की है.

दस्ते की सूचना पर चलाया गया ऑपरेशन

अधिकारियों ने बताया कि सीआरपीएफ की 154 बटालियन के कमांडेंट और पुलिस अधीक्षक गिरिडीह को सूचना मिली थी कि नक्सली साहेबराम मांझी और पवन लंगड़ा उर्फ ​​पवन मांझी का दस्ता गार्दी और मर्मी में देखा गया है. इस सूचना पर एक टीम का गठन किया गया. टीम में द्वितीय कमान अधिकारी दलजीत सिंह भाटी, एएसपी ऑपरेशन सुरजीत, सहायक कमांडेंट विजय सिंह मीना, इंस्पेक्टर ओमप्रकाश वर्मा, बलवंत सिंह के साथ सीआरपीएफ व पुलिस के जवान शामिल थे.

टीम ने जांच शुरू की. पूरे जंगल की तलाशी ली गई. कई घंटों तक ऑपरेशन चलाया गया. इस दौरान नक्सली भाग निकले, लेकिन टीम ने उनके द्वारा छिपाए गए विस्फोटक बरामद कर लिए. एएसपी ऑपरेशन सुरजीत ने बताया कि टीम अभी भी इलाके में छापेमारी कर रही है.

Read more

Local News