Wednesday, April 15, 2026

असम के दीमा हसाओ जिले में कोयला खदान में बड़ा हादसा, कई मजदूर फंसे, सीएम ने सेना से मदद मांगी

Share

असम के दीमा हसाओ जिले के उमरंगसो इलाके में एक कोयला खदान में बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में कई मजदूर फंसे हुए हैं। दीमा हसाओ के एसपी मयंक कुमार झा ने बताया कि हम अभी सटीक संख्या नहीं बता सकते कि कितने लोग फंसे हैं। बचाव टीम पहुंच गई हैं।

असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कोयला खदान में फंसे श्रमिकों के बचाव के लिए सेना से मदद मांगी

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर कहा कि उमरंगशू से दुखद खबर आई है, जहां मजदूर कोयला खदान में फंसे हुए हैं। अभी तक सही संख्या और स्थिति अज्ञात है। डीसी, एसपी घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं.हमने चल रहे बचाव अभियान में सेना की सहायता मांगी है। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) भी मदद के लिए घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं।

असम के दीमा हसाओ जिले में एक कोयला खदान में बड़ा हादसा, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

असम के दीमा हसाओ जिले के उमरंगसो इलाके में एक कोयला खदान में बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। दीमा हसाओ के एसपी मयंक कुमार झा ने बताया कि हम अभी सटीक संख्या नहीं बता सकते कि कितने लोग फंसे हैं। बचाव टीम पहुंच रही है।

Read more

Local News