Boy Friend Girl Friend : आधुनिक युवाओं का अभी साप्ताहिक प्रेम दिवस चल रहा है। इस बीच एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को प्रेम जाल में फंसाकर जंगल ले गया और फिर उसके साथ वैसा कुकृत्य किया, जिससे प्रेम बदनाम होता है।

सीवान में कथित प्रेमी ने एक युवती को पहले अपने प्रेम के जाल में फंसाया और फिर उसे जंगल ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामला मैरवा थाना क्षेत्र का है। पीड़िता (20) भी उसी थाना क्षेत्र की है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
मिलने के लिए बुलाया मंदिर फिर जंगल में ले जाकर किया घिनौना काम घटना के संबंध में पीड़िता ने बताया कि उसकी मुलाकात आंदर थाना क्षेत्र के एक युवक (21) से हुई। फिर दोनों के बीच बातचीत होने लगी। पांच महीने की बातचीत अब धीर -धीरे प्रेम मोहब्बत तक पहुंच गया। अब बात मुलाक़ात की थी, इसलिए उसने लड़की को मिलने के लिए चंदनिया माई के मंदिर में बुलाया। अभी नई पीढ़ी के युवाओं का प्यार-मोहब्बत का सात दिवसीय पर्व चल रहा है। ऐसे में लड़की भी अपने प्रेमी से मिलने के लिए बेचैन थी, लेकिन उसके साथ जो घटना होने वाली थी, वह उससे पूरी तरह अंजान थी। लड़की अपने नियत समय पर मंदिर पहुँच गयी। फिर प्रेमी उस लड़की को जंगल में ले गया और वहीं उसके साथ दुष्कर्म किया। जबरन दुष्कर्म करने के दौरान लड़की चीखने चिल्लाने लगी। लड़की के शोर गुल को सुनकर आस-पास से गुजर रहे दो लोग वहां पहुँच गये। उनलोगों को देखकर आरोपी वहां से भागने लगा, लेकिन उनदोनों राहगीरों ने खदेड़कर उआरोपी को पकड़ लिया। फिर पुलिस को कैला कर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।|
जांच में जुटी पुलिस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने लेकर आई और उनके परिजनों को बुलाया। फिलहाल युवती के बयान पर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और युवती को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया है। आरोपी की पहचान मैरवा थाना क्षेत्र के घेरारी गांव निवासी मंटू दुबे के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मैरवा थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। युवक आंदर का रहने वाला है। रेलवे ट्रैक के पास जंगल मे ले जाकर जबरन दुष्कर्म की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनो को थाने लायी है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।


