Saturday, April 4, 2026

Bihar: ATM हेराफेरी करने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार, 44 कार्ड बरामद, इन जिलों में देता था अपराध को अंजाम

Share

ATM Fraud Gang: एटीएम की हेराफेरी करने वाले गिरोह के सरगना को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही 44 एटीएम कार्ड भी बरामद किया है। ये गिरोह कई जिलों में अपराध को अंजाम देता था।


औरंगाबाद में रफीगंज थाना पुलिस ने एटीएम कार्ड हेराफेरी कर एटीएम से पैसे उड़ाने वाले एक गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है। सरगना के पास से पुलिस ने 44 एटीएम कार्ड, दो मोबाइल और एक बाइक बरामद किया है।

औरंगाबाद सदर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ-2) अमित कुमार ने गुरुवार शाम प्रेसवार्ता में बताया कि रफीगंज पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक तिवारी बिगहा स्थित इंडियन बैंक के एटीएम के पास हेराफेरी करने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और मौके पर पहुंचकर युवक को धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद उसकी पहचान गया जिले के खिजरसराय थाना के मकसुदपुर निवासी अर्जुन सिंह के पुत्र सिंबू सिंह के रूप में की गई। मौके पर पुलिस द्वारा की गई छापेमारी के दौरान युवक का एक सहयोगी अपराधी भागने में सफल रहा।

भोले-भाले लोगों को फंसाता है गिरोहएसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद युवक ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया कि उसके गिरोह के लोग एटीएम कार्ड बदल कर हेराफेरी करते हैं। जो लोग सीधे साधे और कम जानकार होते हैं, उन्हें एटीएम से पैसे निकालने में सहयोग करने की आड़ में उनका एटीएम कार्ड बदल देते हैं और चकमा देकर एटीएम कार्ड से राशि की निकासी कर चंपत हो जाते हैं। ऐसे अपराधियों के गिरोह का वह सरगना है।कई जिलों में दिया एटीएम की हेराफेरी की घटनाओं को अंजामगिरफ्तार सिंबू ने स्वीकार किया कि वह अब तक जहानाबाद में दो बार, रफीगंज में एक बार, गया- औरंगाबाद शहर सहित पांच अन्य शहरों में एटीएम कार्ड की हेराफेरी कर लाखों रुपये निकासी करने की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने उसके पास से अलग-अलग बैंकों के 44 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। उसने पूछताछ में यह भी स्वीकार किया है कि एक माह के अंदर चार बार एटीएम से रुपये निकासी करने की घटना को अंजाम दिया है।बरामद एटीएम कार्ड को धारकों तक पहुंचाने के लिए पुलिस बैंकों को लिखेगी पत्रएसडीपीओ ने बताया कि बरामद एटीएम कार्ड को संबंधित बैंक प्रबंधकों को पत्र लिख कर सौंपा जाएगा और उनसे एटीएम कार्ड धारक की पहचान कराने को कहा जाएगा। एटीएम कार्ड धारकों की पहचान होने के बाद उन्हे कार्ड सौंप दिया जाएगा। एटीएम कार्ड हेराफेरी करने वाले गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दल का गठन किया गया। पुलिस की छापेमारी में रफीगंज थानाध्यक्ष गुफरान अली, एसआई सोनाली शामिल एवं अन्य पुलिस बल शामिल रहे

Read more

Local News