प्रथम वर्ष के तीन छात्रों की शिकायत पर राहुल राज, एनएस जीवा, एनपी विवेक, रिगिल जीत व सैमुअल जॉनसन को गिरफ्तार किया गया है। शिकायत के अनुसार, रैगिंग पिछले साल नवंबर में शुरू हुई थी। छात्रों ने आरोप लगाया कि उन्हें निर्वस्त्र खड़े रहने के लिए मजबूर किया गया।
केरल के कोट्टायम में सरकारी नर्सिंग कॉलेज में प्रथम वर्ष के छात्रों को रैगिंग के नाम पर क्रूरतापूर्ण ढंग से शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। तृतीय वर्ष के छात्रों ने उन्हें निर्वस्त्र कर तीन महीने तक यातनाएं दीं। आरोपियों ने पीड़ित से शराब के लिए वसूली तो की ही, साथ ही उन्हें डंबल और कंपास यानी प्रकार जैसी नुकीली चीजों से घायल किया। पुलिस ने मामले में तृतीय वर्ष के पांच छात्रों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि प्रथम वर्ष के तीन छात्रों की शिकायत पर राहुल राज, एनएस जीवा, एनपी विवेक, रिगिल जीत व सैमुअल जॉनसन को गिरफ्तार किया गया है। शिकायत के अनुसार, रैगिंग पिछले साल नवंबर में शुरू हुई थी। छात्रों ने आरोप लगाया कि उन्हें निर्वस्त्र खड़े रहने के लिए मजबूर किया गया और व्यायाम के लिए इस्तेमाल होने वाले डंबल से उनके साथ क्रूर व्यवहार किया गया। इतना ही नहीं, प्रकार और इसी तरह की नुकीली वस्तुओं से पीड़ित छात्रों के निजी अंग को जख्मी किया और उनके जख्मों पर लोशन लगाया गया।
मारपीट कर ऐंठते थे पैसेशिकायत में कहा गया है कि वरिष्ठ छात्र नियमित रूप से रविवार को जूनियर छात्रों से शराब खरीदने के लिए पैसे ऐंठते थे और उनके साथ मारपीट करते थे। जब सहनशीलता की हदें पार हो गईं, तब पीड़ित छात्रों ने हिम्मत कर पुलिस के पास जाने की ठानी और शिकायत दर्ज कराई।



