
क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रशासनिक अधिकारियों ने लगाए चौके व छक्के
जोगिंद्रनगर (मंडी)। एथलेटिक सेंटर जोगिंद्रनगर में बुधवार को एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें आयुष विभाग और एसडीएम इलेवन टीमों के बीच खेले गए। मुकाबले में आयुष विभाग ने 15 रनों से जीत हासिल कर एसडीएम इलेवन को पराजित किया।20 ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आयुष विभाग ने 142 रन का लक्ष्य पांच विकेट के नुकसान से प्रतिद्वंद्वी टीम को दिया। बाद में शानदार गेंदबाजी करते हुए 17.1 एक ओवर में एसडीएम इलेवन को दस विकेट के नुकसान पर 127 रनों में ऑल आउट कर मुकाबला 15 रन से जीत लिया। आयुष विभाग टीम के कप्तान एवं उपमंडलीय आयुष चिकित्सा अधिकारी रक्षक ने बताया कि टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने 51 बॉल में 26 रन बनाए। निशु प्रिया ने 18 गेंदों में 46 रन बनाए। इस दौरान चार चौके और चार छक्के भी लगाकर क्रिकेट प्रतियोगिता जीतने में अहम भूमिका निभाई। आयुष विभाग के खिलाड़ी प्रवीण ने 13 गेंदों में 18 रन बनाए। गौरव ने 19 गेंदों में 17, और दो चौके भी लगाए।
टीम में शामिल नगर परिषद जोगिंद्रनगर के कनिष्ठ अभियंता विपिन ने शानदार बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी से तीन विकेट भी लिए। क्रिकेट कोच मोहित गुरंग, अधिवक्ता सुनीत ने भी आयुष विभाग की टीम में शामिल होकर प्रतिभा दिखाई। एसडीएम इलेवन टीम में तहसीलदार डा. मुकुल शर्मा ने तीन ओवर के नुकसान में 26 रन दिए। एसडीएम इलेवन के कप्तान मनीश चौधरी ने तीन ओवर में 22 रनों के नुकसान पर दो विकेट हासिल किए। उधर, एसडीएम मनीश चौधरी ने बताया कि राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि महोत्सव जोगिंद्रनगर के दौरान भी दोनों टीमों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया जाएगा।


