आज हम आपको एक खास तरह की निवेश योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप 10_10_10 की निवेश रणनीति अपनाकर 20.65 लाख रुपये इकट्ठा कर सकते हैं।

बिटिया की शादी करना माता-पिता के जीवन में एक महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। यह आर्थिक दृष्टि से भी एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। बिटिया की शादी में लाखों रुपये खर्च होते हैं। इस कारण कई माता पिता बेटी के जन्म के समय से ही शादी या पढ़ाई लिखाई को लेकर बचत करने की शुरुआत कर देते हैं। हालांकि, बचत के साथ-साथ आपको अपनी बिटिया की शादी के लिए निवेश की रणनीति पहले से ही बना लेनी चाहिए।इससे बिटिया की शादी के समय आपको किसी प्रकार की आर्थिक दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसी कड़ी में आज हम आपको एक खास तरह की निवेश योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप 10_10_10 की निवेश रणनीति अपनाकर 20.65 लाख रुपये इकट्ठा कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –
इसमें आपको किसी विशेषज्ञ की सलाह लेकर एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में एसआईपी बनवानी है। एसआईपी बनवाने के बाद आपको उसमें हर महीने 10 हजार रुपये का निवेश करना है।
10 हजार रुपये महीने का यह निवेश आपको पूरे 10 सालों के लिए करना होगा। इसके अलावा आपको यह उम्मीद भी करनी होगी कि आपके निवेश पर हर साल 10 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता है।
अगर आप 10_10_10 के इस फॉर्मूले से निवेश करते हैं, तो दस सालों के बाद यानी मैच्योरिटी के समय आप करीब 20,65,520 रुपये जुटा सकते हैं। इन पैसों की सहायता से आप अपनी बिटिया की शादी अच्छे से कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किया गया पैसा बाजार जोखिमों के अधीन होता है। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं, तो इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।


