Monday, April 6, 2026

Udhampur News: उधमपुर जिले में 3.50 करोड़ से 11 पंचायतों में बनेंगे पंचायत घर

Share

उधमपुर। जिले की 11 पंचायतों को अपने पंचायत घर मिलेंगे। इसके लिए पंचायती राज विभाग ने साढ़े तीन करोड़ रुपये के टेंडर जारी कर दिए हैं।

ब्लाॅक खून में मोटू, चोर पंजियां व बबे, ब्लाॅक पंचैरी में बदौता व सुमन, डूडू बसंतगढ़ में मांंग व खनेड़, जगानू में धंंधाल पश्चिम, लाटी मरोठी में चफड़-बी, ब्लाॅक घोरड़ी में जंद्रोड ए तथा कुलवंता में बलोता-चिगला पंचायतों में पंचायत घर बनेंगे। वर्ष 2024 में भी जिले की आठ पंचायतों में पंचायत घर तैयार किए गए थे।पंचायत घर बनने से ग्रामीणों को पंचायत के विकास कार्याें व बैठकों को लेकर पेश आने वाली समस्याओं से राहत मिलेगी। पंचायत प्रतिनिधियों को घरों में ढूंढने की समस्या खत्म होगी और ग्रामीण बिना किसी परेशानी के पंचायत घर में पहुंचकर जनप्रतिनिधियों के पास अपनी समस्याएं पहुंचा पाएंगे। इन पंचायत घरों के निर्माण को लेकर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की तरफ से प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। प्रत्येक पंचायत घर के निर्माण पर 29 से 30 लाख रुपए का खर्च आएगा।विज्ञापनग्रामीणों का कहना है कि पंचायत घर बनने के बाद ग्रामीण बिना किसी परेशानी के पंचायत घर में बैठकर क्षेत्र की समस्याओं और मुद्दों पर विचार विमर्श करने के साथ ही इनके समाधान को लेकर योजनाएं भी तैयार कर सकेंगे। रमेश कुमार, सतपाल, अशोक शर्मा, काका राम, बंसी लाल ने कहा कि पंचायत घर की इमारत नहीं होने से उन्हें पहले काफी ज्यादा परेशानी पेश आती थी। किराये की इमारतों अथवा सरकारी विभागों के कार्यालयों में पंचायत घर चलाए जा रहे थे। इससे कई बार ग्रामसभा करने में बाधा पेश आती थी।

Read more

Local News