Thursday, April 16, 2026

निलंबित: रिश्वत मांगने के आरोंप में जोरी थाना प्रभारी व एसआइ निलंबित!

Share

झारखण्ड न्यूज़ :चतरा, पुलिस अधीक्षक विकास पांडे ने शनिवार की देर शाम को वरिष्ठ नगर( जोरी )थाना प्रभारी प्रभात कुमार व पुलिस अवर निरीक्षक अभय कुमार को निलंबित कर दिया है।इन दोनों पुलिस पदाधिकारी पर सन्हा दर्ज करने के एवरेज में ₹30000 रिश्वत मांगने का आरोप है।हंटरगंज प्रमुख पति कमलेश्वर यादव ने एसपी को लिखित आवेदन देकर जोरी थाना प्रभारी एवं अवर निरीक्षक अभय के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई करने का अनुरोध किया था। साथ ही साक्षय के तौर पर एक वीडियो क्लिप भी उनको उपलब्ध कराया था। पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए अभियान एसपी ऋतिक श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक कमेटी का गठन किया।

जांच के पश्चात ऑडियो और साक्ष्य सही पाया गया। इस पर एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार में संयुक्त दोनों अवर निरीक्षकों को निलंबित कर दिया। निलंबित अवधि में दोनों पुलिस पदाधिकारी न्यू पुलिस लाइन में योगदान देंगे।

बताया जाता है कि 1 दिसंबर 2024 की रात जोरी थाना क्षेत्र के मैरेनवा मोड़ के समीप एक कर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी.इस बाबत हंटरगंज थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी शालिग्राम यादव इंश्योरेंस क्लेम के लिए जोड़ी थाना में सनहा दर्ज करने गए।जहां जोड़ी थाना प्रभारी प्रभात एवं अवर निरीक्षक अभय द्वारा सन्हा दर्ज करने की ए्वज में ₹30000 की मांग की गई।भुगतभोगी के पास पैसे नहीं होने पर मदद के लिए स्थानीय प्रमुख पति कमलेश यादव के पास गए।जहां कमलेश यादव ने पुलिस निरीक्षक को लिखित आवेदन देकर मामले की जानकारी दी, एसपी के इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप है।

Read more

Local News