Kosi Express train : बदमाशों ने ट्रेन में चढ़कर जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान उन लोगों ने महिला यात्रियों के साथ भी बदमाशी की। अब वीडियो वायरल हो रहा है।
पटना से पूर्णिया जा रही कोशी एक्सप्रेस ट्रेन में कुछ बदमाशों ने यात्रियों के साथ मारपीट की है। उन बदमाशों का शिकार कुछ महिलाएं भी हुई हैं। यह घटना ट्रेन संख्या 18626 कोशी एक्सप्रेस के D1 में की गई है।
महिला यात्री के साथ की मारपीट कर सामान ले भागे घटना के संबंध में यात्रियों ने बताया कि लोकल उपद्रवी ट्रेन में घुसकर यात्रियों के साथ अचानक मारपीट करने लगे। वे सभी गुंडे फतुहा में चढ़े थे और फिर खुशरुपुर में उतर गये। ट्रेन में यात्रा करने वाले कुछ यात्रियों ने उनका वीडियो भी बना लिया। उनके अनुसार चेक कमीज में समान उतारते हुए आरोपी उपद्रवी है, जो वीडियो में दिख रहा है। जिस महिला के साथ यह घटना हुई है, वह बेगूसराय की रहने वाली बताई जा रही है।
सोशल मीडिया के द्वारा रेलवे सेवा को वीडियो पोस्ट करते हुए दर्ज की शिकायतट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों ने घटना का वीडियो बना लिया, जिसमें आरोपी का चेहरा स्पष्ट रूप से दिख रहा है। घटना के दौरान कई यात्री सोशल मीडिया के द्वारा रेलवे सेवा को वीडियो पोस्ट करते हुए शिकायत दर्ज की है। यात्रियों के द्वारा शिकायत करने पर रेलवे सेवा की तरफ से यह जवाब आया है कि- हम आपसे अनुरोध करते हैं कि कृपया यात्रा विवरण(पीएनआर/यूटीएस नंबर) और मोबाइल नंबर वैकल्पिक रूप से DM के माध्यम से हमारे साथ साझा करें।आप अपनी शिकायत railmadad.indianrailway.gov.in पर भी शीघ्र निवारण के लिए रजिस्टर कर सकते हैं।



