करनाल। जिले में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बिजली निगम ने नए बिजली सब स्टेशन स्थापित करने की योजना पर काम शुरू कर दिया है।इस सुविधा से उपभोक्ताओं को ओवरलोडिंग की समस्या से निजात मिलेगी। इसके लिए इस वर्ष 33 केवी के पांच नए बिजली सब स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। नए सब स्टेशनों के निर्माण के लिए मुख्यालय स्तर पर निविदा की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द इनकी निविदा लगाई जाएगी।इसके बाद चयनित कंपनी को कार्यादेश जारी किया जाएगा। बिजली निगम नए वित्तीय सत्र में इन स्टेशनों को बनाने का काम करेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में भी ओवरलोड की समस्या के समाधान के लिए बिजली सब स्टेशन ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्थापित किए जाएंगे। कलसौरा, बस्तली, रायसन व बालू समेत करीब 18 गांवों में बिजली की आपूर्ति बेहतर होगी। गर्मी के मौसम में धान रोपाई के समय बिजली लाइनों में फाल्ट की समस्या बढ़ जाती है
इस कारण से घरेलू विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित होती है। इस समस्या से अब निजात मिलेगी। जिसके लिए बिजली निगम तैयारी में जुटा है।



