Friday, September 18, 2026

पटना में बाढ़ राहत का जायजा लेने पहुंचे CM सम्राट चौधरी, सामुदायिक रसोई और बाल केंद्र का किया निरीक्षण.

Share

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को पटना के जेपी गंगा पथ स्थित बिन्द टोली पहुंचकर बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए चलाए जा रहे राहत कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने सामुदायिक रसोई केंद्र का निरीक्षण कर वहां प्रभावित लोगों को मिल रही सुविधाओं और भोजन व्यवस्था की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से राहत केंद्र पर उपलब्ध भोजन, आवश्यक सामग्री और अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित लोगों तक जरूरी सुविधाएं लगातार पहुंचती रहें और राहत कार्यों में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने वहां संचालित बाल केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और केंद्र में उनके लिए उपलब्ध सुविधाओं के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। इस दौरान बच्चियों के बीच डिग्निटी किट भी वितरित की गई।

सम्राट चौधरी ने बाढ़ प्रभावित परिवारों से भी मुलाकात की। उन्होंने लोगों से भोजन, राहत सामग्री और दूसरी जरूरी सुविधाओं को लेकर जानकारी ली और उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रभावित परिवारों की जरूरत के मुताबिक राहत व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने में किसी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए। प्रशासन को प्रभावित परिवारों तक आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ राहत कार्यों की लगातार निगरानी करनी होगी।

इससे पहले बुधवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ भागलपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया था। दोनों ने प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति और राहत व्यवस्था का जायजा लिया था।

Read more

Local News