Wednesday, September 16, 2026

रजरप्पा पहुंचीं भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय, मां छिन्नमस्तिका के दरबार में की पूजा.

Share

रामगढ़: भोजपुरी की चर्चित लोक गायिका निशा उपाध्याय बुधवार को रजरप्पा स्थित प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचीं। उन्होंने मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और मां से सुख-समृद्धि की कामना की।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई पूजा

मंदिर के पुजारी सेठी बाबा उर्फ ब्रजेश पंडा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ निशा उपाध्याय की पूजा संपन्न कराई। गायिका ने श्रद्धापूर्वक मां के दर्शन किए और कुछ समय मंदिर परिसर में बिताया।

मां छिन्नमस्तिका में गहरी आस्था

पूजा के बाद निशा उपाध्याय ने कहा कि मां छिन्नमस्तिका के प्रति उनकी गहरी आस्था है। उन्होंने बताया कि वह वर्ष में दो बार रजरप्पा धाम आकर मां के दर्शन करती हैं। उनके अनुसार, मंदिर में आने से उन्हें मानसिक शांति के साथ सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है।

उन्होंने रजरप्पा धाम की धार्मिक महत्ता का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां सच्चे मन से मांगी गई मनोकामना पूरी होने की उनकी आस्था है।

मौके पर मौजूद रहे कई लोग

निशा उपाध्याय के मंदिर पहुंचने के दौरान प्रभाकर उपाध्याय, रवि सिंह, राजीव रंजन, आकाश शर्मा, अनिशा उपाध्याय, पुश सिंह, छोटू बाबू और शिवम बाबू समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे।

Read more

Local News