Simdega Football Tournament 2026: सिमडेगा जिले के बानो प्रखंड में फुटबॉल प्रेमियों के लिए तीन दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। अखिल भारतीय रौतिया समाज विकास परिषद के तत्वावधान में अखिल भारतीय रौतिया समाज फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 आयोजित की जाएगी।
टूर्नामेंट का आयोजन 26 से 28 सितंबर 2026 तक बानो प्रखंड के सिकरेदा गांव में होगा। प्रतियोगिता को लेकर आयोजन समिति ने तैयारियां शुरू कर दी हैं और टीमों से भाग लेने की अपील की गई है।
विजेता टीम को मिलेगा खास पुरस्कार
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाली टीम को पुरस्कार के तौर पर बड़ी खस्सी दी जाएगी। दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम के लिए छोटी खस्सी पुरस्कार के रूप में निर्धारित की गई है।
तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस अनोखे पुरस्कार को लेकर स्थानीय स्तर पर प्रतियोगिता को लेकर उत्सुकता बढ़ी है।
टीम की एंट्री फीस 2 हजार रुपये
आयोजकों के अनुसार टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली प्रत्येक टीम के लिए प्रवेश शुल्क 2,000 रुपये रखा गया है। टीम का पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए 1,000 रुपये अग्रिम राशि जमा करनी होगी।
आयोजन समिति ने ज्यादा से ज्यादा टीमों से प्रतियोगिता में शामिल होने की अपील की है।
16 टीमों की भागीदारी जरूरी
रौतिया समाज के प्रखंड अध्यक्ष और आयोजन समिति के सदस्य महेश सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में कम से कम 16 टीमों की भागीदारी जरूरी है। यदि निर्धारित संख्या में टीमें नहीं पहुंचती हैं तो पुरस्कार में कटौती की जा सकती है।
उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट के दौरान सभी टीमों को तय समय पर मैदान में पहुंचना होगा। खेल के दौरान अनुशासन और खेल भावना बनाए रखना भी जरूरी होगा।
अनुशासन तोड़ने पर टीम हो सकती है बाहर
आयोजन समिति ने खिलाड़ियों और टीमों को प्रतियोगिता के दौरान आपसी सम्मान बनाए रखने की अपील की है। किसी टीम या खिलाड़ी की ओर से अनुचित व्यवहार किए जाने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है और प्रतियोगिता से बाहर भी किया जा सकता है।
पंजीकरण के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क
प्रतियोगिता में शामिल होने की इच्छुक टीमें पंजीकरण या अन्य जानकारी के लिए आयोजन समिति से संपर्क कर सकती हैं।
संपर्क नंबर:
- 7488967489
- 9386638528
आयोजकों ने इच्छुक टीमों से समय रहते अपना पंजीकरण कराने की अपील की है।
