Railway News: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने कई पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इन ट्रेनों से बिहार और पश्चिम बंगाल के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। हावड़ा और सियालदह से पटना, रक्सौल, सीतामढ़ी, गोरखपुर और मधुबनी के लिए विशेष ट्रेनें संचालित की जाएंगी।
पूर्व रेलवे के मुताबिक अलग-अलग रूट पर निर्धारित अवधि में स्पेशल ट्रेनों के फेरे लगाए जाएंगे।
किस रूट पर कितनी स्पेशल ट्रेनें?
- हावड़ा-रक्सौल: चार स्पेशल ट्रेनें, दोनों दिशाओं में 7-7 फेरे
- सियालदह-पटना: दोनों तरफ 7-7 फेरे
- सियालदह-सीतामढ़ी: दोनों दिशाओं में 7-7 फेरे
- सियालदह-गोरखपुर: कुल 14 फेरे
- कोलकाता-मधुबनी: दो ट्रेन जोड़ी, दोनों दिशाओं में 7-7 फेरे
हावड़ा-रक्सौल के बीच चार स्पेशल ट्रेनें
ट्रेन संख्या 03041 हावड़ा से रक्सौल के लिए 15 अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार चलेगी। हावड़ा से रात 11 बजे रवाना होकर ट्रेन अगले दिन शाम 4:15 बजे रक्सौल पहुंचेगी।
इसके विपरीत 03042 रक्सौल से हावड़ा के लिए 16 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार चलेगी। रक्सौल से शाम 5:45 बजे प्रस्थान के बाद ट्रेन अगले दिन दोपहर 12:15 बजे हावड़ा पहुंचेगी।
इसी तरह 03043 हावड़ा-रक्सौल पूजा स्पेशल 17 अक्टूबर से 28 नवंबर तक हर शनिवार चलेगी। इसका प्रस्थान रात 11 बजे होगा और अगले दिन शाम 4:15 बजे रक्सौल पहुंचने का समय निर्धारित है।
03044 रक्सौल-हावड़ा स्पेशल 18 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार चलेगी। यह रक्सौल से शाम 5:45 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 12:15 बजे हावड़ा पहुंचेगी।
सियालदह-पटना के बीच भी विशेष ट्रेन
03135 सियालदह-पटना पूजा स्पेशल 13 अक्टूबर से 24 नवंबर के बीच प्रत्येक मंगलवार संचालित होगी। ट्रेन सियालदह से रात 12:20 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 3 बजे पटना पहुंचेगी।
वापसी में 03136 पटना-सियालदह स्पेशल इसी अवधि में मंगलवार को चलेगी। पटना से इसका प्रस्थान शाम 4:30 बजे होगा और अगले दिन सुबह 7:30 बजे यह सियालदह पहुंचेगी।
सीतामढ़ी के लिए भी मिलेगी अतिरिक्त ट्रेन
03133 सियालदह-सीतामढ़ी स्पेशल 16 अक्टूबर से 27 नवंबर तक हर शुक्रवार चलेगी। सियालदह से रात 11:40 बजे ट्रेन रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 3:30 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी।
वापसी में 03134 सीतामढ़ी-सियालदह स्पेशल 17 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार संचालित होगी। यह शाम 5 बजे सीतामढ़ी से खुलेगी और अगले दिन दोपहर 12:25 बजे सियालदह पहुंचेगी।
सियालदह-गोरखपुर रूट पर 14 फेरे
पूर्व रेलवे ने 03131 सियालदह-गोरखपुर पूजा स्पेशल को भी चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 13 अक्टूबर से 26 नवंबर के बीच प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार चलेगी। कुल 14 ट्रिप में ट्रेन सियालदह से रात 11:40 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 6:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
मधुबनी के लिए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन
03185 कोलकाता-मधुबनी स्पेशल 13 अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार चलेगी। कोलकाता से रात 11:50 बजे रवाना होकर ट्रेन अगले दिन दोपहर 3:30 बजे मधुबनी पहुंचेगी।
वापसी में 03186 मधुबनी-कोलकाता स्पेशल 14 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार चलेगी। इसका प्रस्थान मधुबनी से शाम 4:55 बजे होगा और अगले दिन दोपहर 12:45 बजे ट्रेन कोलकाता पहुंचेगी।
इसके अलावा 03187 कोलकाता-मधुबनी स्पेशल 16 अक्टूबर से 27 नवंबर तक हर शुक्रवार चलेगी। ट्रेन रात 11:50 बजे कोलकाता से खुलेगी और अगले दिन शाम 3:30 बजे मधुबनी पहुंचेगी।
वापसी की 03188 मधुबनी-कोलकाता स्पेशल 17 अक्टूबर से 28 नवंबर तक हर शनिवार संचालित होगी। यह मधुबनी से शाम 4:55 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 12:45 बजे कोलकाता पहुंचेगी।
त्योहारों में बढ़ती भीड़ के लिए रेलवे की तैयारी
दुर्गापूजा से लेकर छठ तक बिहार और बंगाल के बीच यात्रियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी होती है। ऐसे में इन पूजा स्पेशल ट्रेनों के संचालन से नियमित ट्रेनों पर दबाव कम करने और यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा विकल्प उपलब्ध कराने में मदद मिलने की उम्मीद है। यात्रियों को यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन का ताजा टाइमिंग और उपलब्धता जरूर जांच लेने की सलाह दी जाती है।
