Saturday, September 12, 2026

रांची के 20 प्रखंडों के DDO की बैठक, शिक्षा योजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश.

Share

रांची: जिला शिक्षा अधीक्षक की अध्यक्षता में जिले के सभी 20 प्रखंडों के निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों (DDO) के साथ मासिक समीक्षा बैठक हुई। बैठक में स्कूलों से जुड़ी योजनाओं, छात्र-केंद्रित कार्यक्रमों और आगामी गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर योजनाओं को पूरा करने और बेहतर समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए गए।

प्री-SA-I परीक्षा से लेकर पौधारोपण तक की समीक्षा

बैठक में प्रोजेक्ट टीम प्री-SA-I के आयोजन, मूल्यांकन और परिणाम जारी करने की तैयारियों पर चर्चा हुई। इसके साथ ही SHVR App पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जल्द पूरी करने को कहा गया।

‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अभियान के तहत रांची जिले में 2.50 लाख पौधे लगाने के लक्ष्य को पूरा करने पर भी विशेष जोर दिया गया।

INSPIRE Award के लिए छात्रों के नामांकन के निर्देश

INSPIRE Award MANAK Scheme के तहत जिले के सभी उच्च प्राथमिक विद्यालयों से पांच-पांच विद्यार्थियों के नवाचारी विचारों का नामांकन कराने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों से EVV App पर शिक्षकों और विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति की जानकारी अपलोड करने को भी कहा गया।

इसके अलावा जिला स्तरीय TLM Mela के आयोजन की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।

छात्र गतिविधियों में बढ़ेगी भागीदारी

बैठक में #RanchiSpeaks कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। छात्र-केंद्रित गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सोशल मीडिया अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए।

प्रमुख कार्यक्रमों में सरकारी और अल्पसंख्यक विद्यालयों की अनिवार्य भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा गया। मध्याह्न भोजन योजना के तहत विद्यार्थियों की नियमित स्वास्थ्य जांच और तिथि भोजन के संचालन पर भी ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

पेपरलेस भुगतान को बढ़ावा देने पर जोर

DDO को ऑनलाइन डिजिटल सिग्नेचर के जरिए पेपरलेस भुगतान प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा गया। अधिकारियों से विभागीय कार्यों में आपसी समन्वय बढ़ाने, जवाबदेही तय करने और सभी योजनाओं का समयबद्ध तरीके से क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में चल रही शैक्षणिक योजनाओं की प्रगति की नियमित निगरानी करते हुए उनकी कमियों को समय रहते दूर करना और विद्यार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रभावी तरीके से पहुंचाना रहा।

Read more

Local News