Wednesday, August 26, 2026

टांगीनाथ धाम पहुंचे डीसी, श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर दिए जरूरी निर्देश.

Share

गुमला: उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने बुधवार को जिले के प्रमुख धार्मिक स्थल टांगीनाथ धाम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं के साथ-साथ साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और सौंदर्यीकरण की स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने परिसर में क्षतिग्रस्त पेवर ब्लॉक की मरम्मत कराने, नियमित रूप से सफाई व्यवस्था बनाए रखने और बाउंड्री निर्माण सहित जरूरी मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता देने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।

डीसी ने कहा कि टांगीनाथ धाम में गुमला के अलावा आसपास के अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में दर्शन और पूजा के दौरान लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए बुनियादी सुविधाओं का बेहतर रखरखाव जरूरी है।

उन्होंने अधिकारियों को मंदिर परिसर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने, श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाने और आवश्यक आधारभूत सुविधाओं को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया।

उपायुक्त ने कहा कि टांगीनाथ धाम जिले की महत्वपूर्ण धार्मिक पहचान है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन की ओर से जरूरी कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जाएंगे।

निरीक्षण के दौरान डुमरी के प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Read more

Local News