Tuesday, April 7, 2026

Delhi Election: नीतीश-चिराग ने भाजपा को दी बधाई, अपने प्रत्याशियों की हार पर चुप; देवली-बुराड़ी में क्या हुआ?

Share

BJP Win : दिल्ली की 70 में से 68 सीटों पर भाजपा ने अपने प्रत्याशी उतार एनडीए के दो घटक दलों को एक-एक सीट पर मौका दिया। दोनों सीटों पर बुरी हार हुई, हालांकि एनडीए के तमाम घटक दलों ने भाजपा को बड़ी जीत पर बधाई दी। देखें, बिहार से अपडेट।

दिल्ली विधानसभा का परिणाम आ गया। भारतीय जनता पार्टी ने 27 साल का भारी बहुमत से जीत हासिल की। बिहार में भाजपा कार्यकर्ता जश्न मना रहे। लेकिन, एनडीए के दो प्रमुख सहयोगी दल के कार्यकर्ता पूरी तरह खुश नहीं दिख रहे। कारण यह है कि दिल्ली चुनाव में उनके प्रत्याशी की हार हो गई। पीएम नरेंद्र मोदी के हनुमान कहे जाने वाले चिराग पासवान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी को दिल्ली चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है। इनके प्रत्याशियों को अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने हरा दिया है

दरअसल, भाजपा ने अपने प्रत्याशी की जगह एनडीए के दो घटक दलों को एक-एक सीट पर मौका दिया। दोनों सीटों पर बुरी हार हुई। आम आदमी पार्टी ने जदयू को बुराड़ी और लोजपा (रामविलास) को देवली सीट से हरा दिया। आप के प्रत्याशी संजीव झा ने शैलेंद्र कुमार को करीब 14 हजार वोटों से हरा दिया। वहीं लोजपा (राम) के प्रत्याशी दीपक तंवर को आप के प्रत्याशी प्रेम चौहान ने करीब 37 हजार वोट से हरा दिया।

सीएम नीतीश कुमार बोले- दिल्ली ने पीएम मोदी पर विश्वास कियामुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की भारी बहुमत से जीत पर बधाई एवं शुभकामनाएं। दिल्ली की जनता ने पीएम नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व पर अपना पूर्ण विश्वास व्यक्त किया है। इस ऐतिहासिक जीत के लिए पीएम मोदी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। वहीं सीएम नीतीश कुमार ने जदयू प्रत्याशी शैलेन्द्र कुमार की हार पर कुछ नहीं कहा

चिराग पासवान ने देवली सीट और भाजपा की जीत पर यह बातें कहींकेंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि देवली की सीट पर मेरी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को मिले जनादेश का मैं सम्मान करता हूं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर मैं सबसे पहले प्रधानमंत्री का धन्यवाद करूंगा। क्योंकि, यह उनकी सोच, लोगों का उनके प्रति विश्वास की यह जीत है। यह वो मोदी की गारंटी है जिस पर दिल्ली की जनता ने एक लंबे समय के बाद फिर से विश्वास करने का काम किया है। दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री जी सोच वाली सरकार को चुनने का काम किया है। यह जीत प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व का परिणाम है। NDA के डबल इंजन सरकार की यह जीत केंद्र सरकार के विकास कार्यों, केंद्र सरकार की नीतियों, और दिल्ली की जनता के विश्वास का प्रतीक है। मैंने भी NDA की कई सीटों पर प्रचार किए , चुनाव प्रचार के दौरान ये स्पष्ट दिखाई दे रहा था कि दिल्ली की जनता इस बार बदलाव चाहती है। दिल्ली की जनता ने जिस तरीके भ्रष्टाचार के खिलाफ वोट किया वो काबिलेतारिफ है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व वाली NDA की सरकार दिल्ली को स्वच्छ और विकसित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Read more

Local News