Saturday, July 25, 2026

दो नाबालिग छात्राओं के साथ कट्टा दिखाकर दुष्कर्म करने का प्रयास

Share

चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दो नाबालिग छात्राओं के साथ गांव के ही दो युवकों के द्वारा दुष्कर्म करने की कोशिश की गई। विरोध करने पर मारपीट एवं गोली मारने की धमकी दी गई।पूरा मामला लगभग डेढ़ माह पहले का है। मामले को लेकर दोनों नाबालिग छात्राओं द्वारा चैनपुर थाने में लिखित आवेदन देते हुए शिकायत की गई। इसके बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।दिए गए आवेदन में छात्रा ने बताया है कि 20 दिसंबर 2024 की शाम चार बजे अपने घर में अपने चचेरी बहन के साथ बात कर रही थी। मुख्य दरवाजा बंद था। जबकि परिवार के सभी सदस्य खेत की तरफ गए हुए थे।उन्हें अकेला पाकर गांव के ही विकास कुमार एवं परम सिंह दोनों दरवाजा तोड़कर घर में घुस गए। विकास सिंह ने इसके साथ जबकि परमा सिंह ने चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। शोर मचाने की स्थिति में दोनों लोगों के द्वारा कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई और मुंह बंद करने को कहा गया।तभी कुछ देर बाद मां पहुंच गई तो दोनों लोग मौके से भाग निकले। इसके बाद पूरी जानकारी घर के स्वजनों को पीड़ित छात्राओं के द्वारा दी गई।

केस करने पर जान से मारने की दी धमकी

जब दूसरे दिन चैनपुर थाना में शिकायत करने के लिए वह अपने मां के साथ आने लगी तो विकास कुमार, परमा सिंह, जगदीश सिंह और कुंती देवी आदि लोगों के द्वारा रोड पर छेंक कर गाली गलौज करते हुए लाठी-डंडे से मारपीट करने लगी और केस करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।इस मारपीट के बाद छात्रा परिवार के साथ वापस घर लौट आई। कुछ दिन बाद चैनपुर थाने में आकर जब इस पूरी बात की जानकारी दी गई तो थाने के माध्यम से महिला थाना में जाकर शिकायत करने की बात कही गई।पीड़िता ने बताया कि जब हम लोग शिकायत को लेकर महिला थाना पहुंचे तो वहां पर शिकायत नहीं दर्ज की गई। जहां से वापस फिर चैनपुर थाना पहुंचे। इसके बाद मामले को लेकर चैनपुर थाने में शिकायत की गई है।इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि दो नाबालिग छात्राओं के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास एवं मारपीट के मामले को लेकर प्राप्त आवेदन पर प्राथमिकी करने के उपरांत दोनों छात्राओं का मेडिकल जांच करते हुए न्यायालय में बयान दर्ज कराया गया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Read more

Local News