रांची: झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन, रांची के वर्ष 2026-28 के चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। नामांकन पत्रों की जांच पूरी होने के बाद विभिन्न पदों के लिए कुल 93 उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए हैं। उम्मीदवारों के पास 18 अगस्त 2026 तक नाम वापस लेने का मौका रहेगा।
अध्यक्ष पद पर पांच उम्मीदवार
अध्यक्ष पद के लिए पांच अधिवक्ताओं के नामांकन को वैध घोषित किया गया है। इनमें अजीत कुमार, महेश तिवारी, मनोज टंडन, आर.एस.पी. सिन्हा और रितु कुमार शामिल हैं।
उपाध्यक्ष पद के लिए सात उम्मीदवारों के नामांकन स्वीकार किए गए हैं। इनमें अमरेश कुमार, धीरज कुमार, जय शंकर तिवारी, नवीन कुमार सिंह, प्राण प्रणय, राहुल कुमार गुप्ता और संजीव ठाकुर शामिल हैं।
महासचिव पद के लिए पांच नाम
महासचिव पद पर अमित सिन्हा, बिनोद सिंह, मयंक कुमार, नवीन कुमार और संतोष कुमार सोनी चुनाव मैदान में हैं।
कोषाध्यक्ष पद के लिए नलिनी झा, श्रेष्ठ मेहता और विपुल दिव्या के नामांकन वैध पाए गए हैं।
सहायक कोषाध्यक्ष पद पर आठ दावेदार
सहायक कोषाध्यक्ष पद के लिए आठ उम्मीदवारों के नामांकन मंजूर हुए हैं। इनमें आकाश दीप, अंजनी कुमार, कौशल किशोर मिश्रा, एम.डी. फैजाल आलम, नमिता सहाय, प्रेम मार्डी, रमेश कुमार और वीर विजय प्रधान शामिल हैं।
सचिव प्रशासन पद के लिए अमृत राज किस्कू, अरुण कुमार दुबे, आशीष वर्मा, धर्मेंद्र कुमार मालित्यार, कविता सिंह, मोती गोप, सुमित प्रकाश और विकास कुमार के नाम वैध सूची में हैं।
सचिव पुस्तकालय और कार्यकारिणी में भी मुकाबला
सचिव पुस्तकालय पद के लिए अशोक कुमार, भोलानाथ ओझा, संजीव कुमार शिवप्रसाद और शुभाशीष रसिक सोरेन के नामांकन स्वीकार किए गए हैं।
वहीं, कार्यकारिणी समिति/गवर्निंग काउंसिल के लिए 52 उम्मीदवारों के नामांकन वैध घोषित किए गए हैं। इससे इस पद के लिए मुकाबला काफी व्यापक हो गया है।
21 अगस्त को मतदान, 22 को मतगणना
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन का चुनाव 21 अगस्त 2026 को होगा। मतदान सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक कराया जाएगा। इसके अगले दिन यानी 22 अगस्त को मतगणना प्रस्तावित है।
फिलहाल उम्मीदवारों के पास नाम वापस लेने के लिए 18 अगस्त तक का समय है। इसके बाद चुनावी मैदान में अंतिम रूप से कितने प्रत्याशी रहेंगे, इसकी तस्वीर स्पष्ट होगी।
