रांची: स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पुलिस पदकों की घोषणा की है। इस बार झारखंड से किसी पुलिस अधिकारी या जवान को वीरता पदक (Gallantry Medal) नहीं मिला है। हालांकि, राज्य पुलिस के अधिकारियों और जवानों को विशिष्ट एवं उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया है।
IG शैलेंद्र कुमार सिन्हा को राष्ट्रपति पदक
झारखंड पुलिस के IG शैलेंद्र कुमार सिन्हा को राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक (President’s Medal for Distinguished Service) प्रदान किया गया है। यह सम्मान पुलिस सेवा में उल्लेखनीय और विशिष्ट योगदान के लिए दिया जाता है।
आठ पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवा पदक
झारखंड पुलिस के आठ जवानों और अधिकारियों को उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवा के लिए पदक से सम्मानित किया गया है। सम्मान पाने वालों में कांस्टेबल से लेकर सहायक उप निरीक्षक स्तर तक के पुलिसकर्मी शामिल हैं।
सम्मानित पुलिसकर्मियों की सूची में शामिल हैं:
- कांस्टेबल औरंगजेब खान
- कांस्टेबल संजय कुमार सिंह
- हेड कांस्टेबल जीतेन्द्र कुमार सिंह
- हेड कांस्टेबल पूर्ण बहादुर सिंह
- हेड कांस्टेबल नंद किशोर महतो
- हवलदार योगेन्द्र कुमार दास
- कांस्टेबल अनिता तिर्की
- सहायक उप निरीक्षक पंकज कुमार राय
इस बार राज्य से किसी पुलिसकर्मी को वीरता पदक नहीं मिलने के बावजूद, IG समेत आठ पुलिसकर्मियों को सेवा में योगदान के लिए मिला सम्मान झारखंड पुलिस के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
