Wednesday, August 12, 2026

Bokaro News: डीपीएस बोकारो के आदि आयुष्मान ने स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में जीते दो स्वर्ण.

Share

Bokaro: डीपीएस बोकारो के कक्षा 12वीं के छात्र आदि आयुष्मान ने निशानेबाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण समेत तीन पदक हासिल किए हैं। आसनसोल में आयोजित 16वीं झारखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में उनकी इस उपलब्धि से स्कूल और बोकारो का नाम रोशन हुआ है।

दो स्पर्धाओं में गोल्ड, एक में कांस्य

प्रतियोगिता में आदि आयुष्मान ने ओपन साइट 50 मीटर राइफल शूटिंग मेन इंडिविजुअल तथा ओपन साइट 50 मीटर जूनियर राइफल शूटिंग इंडिविजुअल वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया।

इसके अलावा पीप साइट 50 मीटर राइफल शूटिंग यूथ इंडिविजुअल स्पर्धा में उन्होंने तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अपने नाम किया।

झारखंड स्टेट राइफल एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में रांची, हजारीबाग, चतरा, रामगढ़, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, खूंटी, धनबाद, देवघर, गिरिडीह, गढ़वा और लोहरदगा सहित कई जिलों के निशानेबाज शामिल हुए।

ईस्ट जोनल शूटिंग प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई

स्टेट चैंपियनशिप में प्रदर्शन के आधार पर आदि आयुष्मान ने आगामी 10वीं ईस्ट जोनल शूटिंग प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। यह प्रतियोगिता 25 से 30 अगस्त 2026 तक आसनसोल में आयोजित होनी है, जिसमें पिस्टल और राइफल वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे।

स्कूल में किया गया सम्मान

आदि की सफलता पर डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ. एएस गंगवार ने बुधवार को उन्हें सम्मानित किया। प्राचार्य ने पदक पहनाकर खिलाड़ी का उत्साह बढ़ाया और आगामी जोनल तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

आदि की उपलब्धि को स्कूल ने खेल प्रतिभा, नियमित अभ्यास और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम बताया। अब उनकी नजर आगामी ईस्ट जोनल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने पर है।

Read more

Local News