Sunday, August 9, 2026

AI के बढ़ते असर से टेक कंपनियों में छंटनी तेज, 2026 में 1.63 लाख से ज्यादा नौकरियां गईं.

Share

नई दिल्ली: दुनियाभर की टेक्नोलॉजी कंपनियों में 2026 के दौरान बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी देखने को मिली है। एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल अब तक वैश्विक टेक सेक्टर में 1,63,427 से अधिक नौकरियां खत्म हो चुकी हैं। रिपोर्ट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को इस बदलाव का एक प्रमुख कारण बताया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, कुल छंटनियों में करीब 91,215 नौकरियों के मामले में कंपनियों ने सीधे तौर पर AI से जुड़े बदलावों को कारण बताया है। कंपनियां कई प्रक्रियाओं को ऑटोमेट करने और तकनीक के जरिए कामकाज को अधिक कुशल बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

किन टेक सेक्टर में सबसे ज्यादा नौकरियां गईं?

छंटनी का असर टेक इंडस्ट्री के कई प्रमुख क्षेत्रों में दिखाई दिया है। रिपोर्ट के अनुसार सबसे ज्यादा प्रभावित सेक्टरों में शामिल हैं:

  • क्लाउड और SaaS: करीब 37,492 कर्मचारियों की नौकरियां गईं।
  • ई-कॉमर्स और मार्केटप्लेस: लगभग 22,633 कर्मचारियों पर असर पड़ा।
  • IT सर्विसेज: करीब 16,756 नौ

Read more

Local News