Friday, August 7, 2026

महुआडांड़ के सरकारी स्कूलों में 12 अगस्त को नहीं बनेगा मिड डे मील, आंदोलन में शामिल होंगे रसोइये.

Share

लातेहार: महुआडांड़ प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में 12 अगस्त को मध्याह्न भोजन (मिड डे मील) का संचालन प्रभावित रहेगा। झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया, संयोजिका एवं अध्यक्ष संघ के आह्वान पर प्रखंड के रसोइये उस दिन अवकाश लेकर राज्यस्तरीय आंदोलन में भाग लेंगे।

संघ ने बताया कि अपनी लंबित मांगों और सरकार के साथ पूर्व में हुए समझौतों को लागू कराने की मांग को लेकर 7 से 12 अगस्त तक विधानसभा के समक्ष धरना-प्रदर्शन और घेराव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में 12 अगस्त को महुआडांड़ के सभी सरकारी विद्यालयों के रसोइये आंदोलन में शामिल होंगे।

इस संबंध में संघ के पदाधिकारियों ने प्रखंड शिक्षा कार्यालय को लिखित सूचना भी दी है। सूचना के अनुसार, सभी रसोइयों के आंदोलन में रहने के कारण उस दिन किसी भी सरकारी विद्यालय में मिड डे मील तैयार नहीं किया जाएगा।

संघ का कहना है कि लंबे समय से उनकी विभिन्न मांगें लंबित हैं। पूर्व में सरकार के साथ हुए समझौतों के बावजूद उनका प्रभावी क्रियान्वयन नहीं हो सका है। इसी वजह से संगठन ने आंदोलन का रास्ता अपनाया है। संघ ने राज्य सरकार से लंबित मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने और पूर्व समझौतों को जल्द लागू करने की मांग दोहराई है।

Read more

Local News