Sunday, March 22, 2026

8.4 डिग्री सेल्सियस के साथ भागलपुर का सबौर प्रदेश में सबसे ठंडा.

Share

बिहार में ठंड का प्रकोप जारी है। पटना समेत छह जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। भागलपुर का सबौर सबसे ठंडा स्थान रहा। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और ठंड बढ़ने की संभावना जताई है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया गया है

पटना। प्रदेश में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। 8.4 डिग्री सेल्सियस के साथ भागलपुर का सबौर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा जबकि, पटना का न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार मंगलवार को पटना सहित छह जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार सात दिनों तक प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा। तापमान में विशेष बदलाव की स्थिति नहीं रहेगी। प्रदेश के ज्यादातर भागों में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाए रहने के साथ सुबह-शाम ठंड का प्रभाव बना रहेगा। कुछ स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

पछुआ के कारण दिन में भी कनकनी का प्रभाव बना रहेगा। पटना का अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस एवं 28.2 डिग्री सेल्सियस के साथ अररिया फारबिसगंज में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। चार सौ मीटर के साथ सबसे कम न्यूनतम दृश्यता पटना एवं पूर्णिया में दर्ज किया गया।

छपरा, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, मधेपुरा को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। मंगलवार को पटना सहित आसपास इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ठंड का प्रभाव बना रहा।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहरअधिकतम (डिग्री सेल्सियस)न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस)
पटना24.813.7
गया25.610.6
भागलपुर24.311.6
मुजफ्फरपुर23.012.6

Read more

Local News