Friday, July 10, 2026

8 जुलाई तक बिहार के इन जिलों में होगी बारिश, IMD ने 18 जिलों में जारी किया येलो अलर्ट

Share

बिहार को लेकर जारी किये पूर्वानुमान में पटना मौसम विज्ञान केंद्र ( Meteorological Centre Patna) ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक राज्य के कई जिलों में बारिश का दौर रह सकता है. मौसम विभाग ने कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है.

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ( Meteorological Centre Patna) ने अपने पूर्वानुमान में बिहार के कई जिलों में 8 जुलाई तक बारिश होने की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले मंगलवार तक बिहार के दक्षिणी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है.

गुरुवार को बिहार के इन जिलों में बारिश की चेतवानी

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, पटना, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, मुंगेर, मधुबनी, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, बक्सर और कैमूर जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में तेज आंधी चलने के साथ बारिश और ठनका गिरने की संभावना है. ऐसे मौसम में लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है.

बिहार के इन जिलों में येलो अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में बिहार के कैमूर, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, अरवल, पटना, जहानाबाद, शेखपुरा, मुंगेर, खगड़िया, बांका, जमुई और नालंदा जिला में 8 जुलाई तक बारिश होगी. इस दौरान इन जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटा की गति से हवा चलने और ठनका गिरने की संभावना है.

लगातार क्यों हो रही बारिश

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि बिहार के ऊपर बंगाल की खाड़ी से आ रही पुरवैया हवा और मानसूनी टर्फ लाइन लगातार एक्टिव है. इस वजह से बादल बन रहे हैं और बिहार के सभी हिस्सों में बारिश का दौर जारी है.

मौसम विभाग ने बताया कि फिलहाल यह टर्फ लाइन श्रीगंगानगर, रोहतक, कानपुर, वाराणसी, झारखंड होते हुए मिडिल-ईस्ट बंगाल की खाड़ी तक जा रही है. इस वजह से भी बारिश की संभावना बन रही है.

Read more

Local News