Thursday, April 16, 2026

76वें गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों की डीएम ने की गहन समीक्षा, पटना के गांधी मैदान में भव्य आयोजन

Share

डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट भीड़ प्रबंधन, विधि-व्यवस्था और यातायात संचालन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी संबंधित विभागों को निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी तैयारियां पूरी करनी हो76वें गणतंत्र दिवस समारोह के भव्य आयोजन को लेकर पटना के जिलाधिकारी (डीएम) डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने गुरुवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में एक समीक्षा बैठक की। इस दौरान डीएम ने तैयारियों का बारीकी से अवलोकन किया और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि यह एक फिक्स्ड टाइम-फिक्स्ड वेन्यू आयोजन है, इसलिए इसकी तैयारी त्रुटिरहित और समन्वित होनी चाहिए।
गांधी मैदान में चार जोन और व्यापक प्रबंधन
गांधी मैदान, जहां मुख्य राजकीय समारोह होगा, को चार जोन में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन की जिम्मेदारी अपर जिला दंडाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को सौंपी गई है। डीएम ने बताया कि पूरे आयोजन की सफलता के लिए अंतर्विभागीय समन्वय आवश्यक है। समीक्षा बैठक में बताया गया कि उप विकास आयुक्त के नेतृत्व में एक बहु-सदस्यीय उपसमिति 24×7 सक्रिय है। यह समिति आयोजन स्थल का नियमित निरीक्षण करेगी और तैयारियों को समय पर पूरा करने को सुनिश्चित करेगी।

Read more

Local News