Monday, March 16, 2026

55 गेंदों में वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा शतक, 80 गेंद में 175 रन बनाकर हुए आउट.

Share

हरारे : भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर 19 विश्व कप फाइनल मैच खेला जा रहा है. भारत पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़े स्कोर की ओर बढ़ रहा है. वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी अंदाज में बैटिंग की. उन्होंने शानदार 175 रन बनाए. भारत के पांच विकेट गिर चुके हैं.

वैभव सूर्यवंशी ने शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 विश्व कप के इतिहास में दूसरा सबसे तेज शतक जड़ा, जिसके लिए उन्होंने सिर्फ 55 गेंद खेलीं. इस टूर्नामेंट में सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के विल मलाजचुक के नाम है, जिन्होंने हाल में विंडहोक में जापान के खिलाफ 51 गेंद में सैकड़ा बनाया था.

भारत के 14 साल के सलामी बल्लेबाज सूर्यवंशी ने महज 32 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने 80 गेंद में 175 रन बनाए. उन्होंने अपने स्कोर में 15 चौके और 15 छक्के लगाए. उनको थॉमस रेव ने मैनी लम्सडेन की गेंद पर कैच पकड़ा. म्हात्रे (51 गेंद में 53 रन) अपना अर्धशतक पूरा करने के तुरंत बाद आउट हो गए. भारतीय टीम के 100 रन 14वें ओवर में पूरे हो गए थे.

व‍िहान मल्होत्रा 30 रन बनाकर आउट हुए. यह टीम का चौथा विकेट था. उन्हें जेम्स मिंटो ने बेन डॉकिन्स के हाथों कैच कराया. वेदांत त्रिवेदी 32 रन की पारी खेलने के बाद आउट हुए. क्रीज पर अभिज्ञान कुंडू और आरएस अंबरीश मौजूद हैं. भारत के 8 विकेट गिर चुके हैं. टीम का स्कोर 385 पार हो चुका है.

भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 विश्व कप के इतिहास में दूसरा सबसे तेज शतक जड़ा जिसके लिए उन्होंने सिर्फ 55 गेंद खेलीं. उन्होंने अपनी पारी के साथ रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी. सूर्यवंशी ने 80 गेंद में 175 रन बनाए और अब वह अंडर-19 क्रिकेट में सबसे तेज 150 रन (71 गेंदों में) बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने इसी टूर्नामेंट में इसी मैदान पर स्कॉटलैंड के खिलाफ इंग्लैंड के बेन मेयेस का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 98 गेंदों के सबसे तेज 150 रन बनाए थे.

सूर्यवंशी के नाम अब युवा वनडे पारी में किसी भी खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी है, उन्होंने दिसंबर में आईसीसीए दुबई में संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ अपने ही 14 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.

भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने इंग्लैंड के खिलाफ आईसीसी अंडर 19 विश्व कप के फाइनल में शुक्रवार को टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया. भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इंग्लैंड टीम में एलेक्स फ्रेंच की जगह एलेक्स ग्रीन को उतारा गया है.

इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है. एलेक्स फ्रेंच की जगह एलेक्स ग्रीन को शामिल किया गया है. टॉस भारत ने जीता. उसके बाद भारत ने बल्लेबाजी करने का फैसला किया.

भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे ने कहा, “हमने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, क्योंकि पिच काफी अच्छी लग रही है, काफी सख्त है, और हम अच्छा लक्ष्य बनाने की कोशिश करेंगे. यह बल्लेबाजी के लिए अनुकूल पिच है और बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया, जो हमारे लिए अच्छा रहा. हम अपना स्वाभाविक खेल खेलेंगे, ज्यादा जटिलता नहीं लाएंगे और सरल खेलेंगे। टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है.”

इंग्लिश टीम के कप्तान थॉमस रेव ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करना चाहते थे. यह अच्छी पिच है. बढ़िया अभ्यास सत्र रहा, सभी खिलाड़ी तरोताजा और खेलने के लिए तैयार हैं. हमने खिलाड़ियों पर से दबाव हटा दिया है, बस उनसे कहा है कि मैदान पर जाएं और खेल का आनंद लें. हमने एक बदलाव किया है.”

आपको बता दें कि यह दूसरी बार है, जब भारत और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने हैं. इससे पहले अंडर-19 वर्ल्ड कप-2022 में दोनों टीमें आमने-सामने थीं. भारत अब तक पांच बार खिताब जीत चुका है. भारतीय टीम 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में खिताब जीता था. इंग्लैंड ने सिर्फ एक बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता है.

प्लेइंग इलेवन भारत अंडर-19: आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन.

इंग्लैंड अंडर-19: बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूर्स, बेन मेस, थॉमस रेव (विकेटकीपर/कप्तान), कालेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन, एलेक्स ग्रीन.

Table of contents [hide]

Read more

Local News