Thursday, March 26, 2026

312 गोलियों,4 देसी पिस्टल,1 राइफल के साथ 1 गिरफ्तार

Share

युवक के पास से 40 हजार के जाली नोट भी बरामद फरक्का. पश्चिम बंगाल मुर्शिदाबाद जिला अंतर्गत डोमकल थाना क्षेत्र के घोडामारा निश्चिंतापुर गांव में गुप्त सूचना के आधार पर बंगाल पुलिस ने सिराज मंडल नामक युवक के घर छापेमारी कर भारी संख्या में अवैध हथियार एवं जाली नोट बरामद किया है. मिली जानकारी के अनुसार, सिराज मंडल की काफी दिनों से पुलिस को तलाश थी. गुप्त सूचना के आधार पर पश्चिम बंगाल पुलिस की एक विशेष टीम बनाकर डोमकल थाना की पुलिस ने छापेमारी किया गया. छापामारी में चार देसी पिस्टल, एक राइफल, 312 जिंदा कारतूस, 12 खाली कारतूस एवं 40 हजार का जाली नोट बरामद किए गए हैं. गिरफ्तार करने के बाद पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है. पूछताछ के आधार पर पुलिस उसके गैंग में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है. मामले पर डोमकल थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद युवक को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद 14 दिनों के रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है.

Table of contents [hide]

Read more

Local News