Wednesday, March 18, 2026

31 दिसंबर तक मौसम में सुधार की कोई उम्मीद नहीं है, तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना रहेगा।

Share

 बिहार में कोहरे और सर्द पछुआ हवाओं के कारण शीत लहर जैसी स्थिति बनी हुई है। न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए 30 जिलों में ‘कोल्ड डे’ और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 31 दिसंबर तक मौसम में सुधार की कोई उम्मीद नहीं है, तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना रहेगा।

पटना। कोहरा और सर्द पछुआ हवा के कारण राज्य के ज्यादातर जिलों में शीत लहर (Cold Wave in Bihar) जैसी स्थिति बनी हुई है। शुक्रवार को राज्य के न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री की गिरावट आने के साथ ठिठुरन और बढ़ गई है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए राज्य के ज्यादातर जिलों में अत्यंत घने कोहरे और राजधानी सहित 30 जिलों में कोल्ड डे को लेकर ओरेंज अलर्ट (Cold Day Alert in Bihar) जारी किया है।

31 दिसंबर तक मौसम में सुधार के कोई आसार नहीं है। इस दौरान घना कोहरा और कोल्ड डे जैसे हालात बने रहेंगे। राज्य का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस से 13.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। गया एवं भागलपुर के सबौर में कोल्ड डे की स्थिति बनी रही।

सौ मीटर के साथ पटना, गया एवं वाल्मीकि नगर में सबसे कम दृश्यता दर्ज की गई। पटना, गया और वाल्मीकि नगर में घना कोहरा छाया रहा। जबकि, अन्य जगह हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा दर्ज किया गया।

राज्य के सात जिलों औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, नालंदा, छपरा, भागलपुर सबौर, वाल्मीकि नगर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया। राज्य में 7.4 डिग्री सेल्सियस के साथ भागलपुर (सबौर) एवं औरंगाबाद का सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा।

पटना का न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री गिरावट के साथ 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शुक्रवार को राजधानी पटना के अधिकतम तापमान में बीते 24 घंटों के दौरान चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 14.6 डिग्री सेल्सियस एवं 24.1 डिग्री सेल्सियस के साथ किशनगंज में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। राजधानी सहित आसपास इलाकों में पछुआ के कारण कनकनी का प्रभाव बना रहा।

10 डिग्री के नीचे सात जिलों का तापमान

पछुआ के कारण कनकनी बढ़ने के साथ राज्य के सात जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया है। शुक्रवार को औरंगाबाद, गयाजी, जहानाबाद, नालंदा, छपरा, सबौर एवं वाल्मीकि नगर का न्यूनतम तापमान गिरावट के साथ 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया। औरंगाबाद एवं भागलपुर के सबौर में 7.4 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य में सबसे ठंडा स्थान दर्ज किया गया।

विभिन्न स्थानों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट

स्थानवर्तमान न्यूनतम (°C)गिरावट (°C)
छपरा9.51.3
वाल्मीकि नगर9.01.4
जहानाबाद9.31.0
नालंदा8.12.2
औरंगाबाद7.43.3
गया7.60.9
सबौर7.40.2

प्रमुख शहरों का तापमान

शहरअधिकतम (°C)न्यूनतम (°C)
भागलपुर21.48.9
गया20.27.6
मुजफ्फरपुर15.212.7
पटना14.610.0

नोट: बिहार में ठंड बढ़ रही है। कई जगहों पर न्यूनतम तापमान में 0.2 से 3.3°C तक की गिरावट दर्ज की गई है। गया और सबौर में सबसे कम न्यूनतम तापमान है। गर्म कपड़े और सावधानी बरतें।

Read more

Local News