Friday, March 27, 2026

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 94.73 अंक की गिरावट के साथ 83,216.28 पर बंद हुआ.

Share

मुंबई: विदेशी पूंजी निकासी और वैश्विक बाजारों के कमजोर रुझानों के कारण शुक्रवार को बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई. उधर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे गिरकर 88.65 (अनंतिम) पर बंद हुआ.

  • 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 94.73 अंक या 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,216.28 पर बंद हुआ. वहीं दिन के कारोबार के दौरान यह 640.06 अंक या 0.76 प्रतिशत गिरकर 82,670.95 पर कारोबार कर रहा था. उधर 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 17.40 अंक या 0.07 प्रतिशत गिरकर 25,492.30 पर बंद हुआ.

सेंसेक्स की कंपनियों में से, भारती एयरटेल में 4.46 प्रतिशत की गिरावट आई, जब सिंगटेल ने घोषणा की कि उसने कंपनी में लगभग 0.8 प्रतिशत हिस्सेदारी 10,353 करोड़ रुपये (1.5 अरब सिंगापुर डॉलर) में बेच दी है.

टेक महिंद्रा, ट्रेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचसीएल टेक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी भी पिछड़ने वालों में शामिल रहे. हालांकि, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज फिनसर्व को लाभ हुआ.

एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए.

यूरोप के बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे. अमेरिकी बाजार गुरुवार को काफी गिरावट के साथ बंद हुए.

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 3,263.21 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,283.91 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.31 प्रतिशत बढ़कर 64.21 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया.

गुरुवार को सेंसेक्स 148.14 अंक या 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,311.01 पर बंद हुआ. निफ्टी 87.95 अंक या 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,509.70 पर बंद हुआ. उधर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे गिरकर 88.65 (अनंतिम) पर बंद हुआ.

Read more

Local News