Tuesday, June 30, 2026

3 अगस्त से 9 अगस्त का साप्ताहिक राशिफल

Share

इस सप्ताह कई राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा. वहीं, कुछ को स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा. विस्तार से पढ़ें.

मेष- इस सप्ताह आपकी सेहत की बात करें तो आप अपनी आंखों का विशेष ख्याल रखें. आप गुस्से में वाहन ना चलाएं. आपके प्रेम और संबंधों की बात करें तो आप अपने प्रेमी पर अधिक धन खर्च कर सकते हैं, जिससे आपका आर्थिक स्थिति पर असर पड़ेगा. वैवाहिक संबंधों की बात करें तो आप थोड़ा सा सावधान रहें, आपका मन कहीं बाहर भी भटक सकता है. आपके धन और रुपए की बात करें तो आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी. आपके व्यवसाय या नौकरी की बात करें तो आपके तेज दिमाग के चलते कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है, लेकिन मेहनत अधिक करनी होगी. वहीं, नौकरी को लेकर भी कोई निर्णय ना ले तो अच्छा रहेगा.

वृषभ- इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य खराब रहेगा, जिसके कारण आप परेशान हो सकते हैं. पेट दर्द परेशान कर सकता है. मांसपेशियों में जकड़न की समस्या से भी आप ग्रस्त रहेंगे. व्यापार में बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. आपको इसका फल भी जल्दी ही मिलेगा. नौकरी वाले जातक अपनी नौकरी में बदलाव करने की योजना बना रहे हैं तो अभी कोई बदलाव न करें. इस हफ्ते विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से हट सकता है. यदि आप किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको मेहनत करनी होगी. नौकरी वाले जातक किसी प्रकार का कोई फेरबदल ना करें. गलत दोस्तों की संगत में आने से बचे अन्यथा नुकसान हो सकता है.

मिथुन- आपकी सेहत इस सप्ताह कुछ ठीक नहीं रहेगी. आपको पुरानी नसों की कोई समस्या परेशान कर सकती है, जिसके कारण आपका कोई ऑपरेशन भी कराना पड़ सकता है. व्यापारियों के लिए भी समय अच्छा रहेगा. आप अपने नए कांटेक्ट बना सकते हैं, जिससे आपको व्यापार में लाभ प्राप्त होगा. नौकरी वाले जातक भी कार्यस्थल पर अपने अधिकारियों संग अच्छे संबंध बनाए रखें. प्रेमी जातकों के लिए अच्छा समय रहेगा. वह अपने प्रेमी संग रोमांस भरा समय बिता सकते हैं. विवाहितों को कोई बड़ी खुशखबरी प्राप्त हो सकती है, जिससे आपके घर का माहौल खुशनुमा रहेगा. आपका धन घर की साज सज्जा में और बीमारियों में अधिक खर्च हो सकता है. यदि आप हायर एजूकेशन या नौकरी का प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है.

कर्क- यह सप्ताह ठीक-ठाक रहेगा. आप अपने आप अपने त्वचा या सिर से संबंधित किसी बीमारी से परेशान हो सकते हैं. व्यापारी लोग अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए धन का निवेश कर सकते हैं, जिसका लाभ उन्हें भविष्य में मिलेगा. नौकरी वाले जातक भी अपने अधिकारियों को खुश करने के लिए बहुत अधिक मेहनत करेंगे. प्रेमी जातक अपने प्रेमी के साथ बड़ा ही शानदार समय बिताएंगे. वैवाहिक संबंध किसी खटास के कारण थोड़ा सा परेशानी में आ सकता है. जीवनसाथी को अधिक से अधिक समय देने की कोशिश करें. रुपए पैसे की बात करें तो आप इस सप्ताह नया वाहन खरीद सकते हैं. शिक्षा को लेकर यह सप्ताह बहुत अधिक खर्चीला रहेगा. किसी असाइनमेंट या प्रोजेक्ट को पूरा करने में बहुत धन खर्च हो सकता है.

सिंह- इस सप्ताह आप स्वास्थ्य प्रति सावधान रहें. आपके पैरों या मांसपेशियों का दर्द परेशान कर सकता है. व्यापारियों को कोई बड़ा ऑर्डर प्राप्त हो सकता है, जिसमें उन्हें बहुत अधिक लाभ प्राप्त हो सकता है. नौकरी वाले जातक थोड़ा परेशान हो सकते हैं. उनकी उनके अधिकारियों के साथ कोई कहासुनी हो सकती है. प्रेमी जातकों के रिश्ते में दूरियां आ सकती हैं, इसलिए आप रिश्ते को बचा कर रखने की कोशिश करें. विवाहितों की बात करें तो आप अपने जीवनसाथी से तालमेल बनाकर चलें. आपके धन की बात करें तो युवा जातक प्रॉपर्टी यदि आप खरीदना चाहते हैं तो भविष्य में उसका आपको बहुत अधिक लाभ मिल सकता है, परंतु शेयर मार्केट में निवेश करने से बचें. आपकी शिक्षा की बात करें तो आप अपने गलत दोस्तों की संगत से थोड़ा सा दूर रहे तथा पढ़ाई में अपना ध्यान लगाएं.

कन्या- इस सप्ताह आपको सेहत का ध्यान रखना होगा. आपके व्यवसाय की बात करें तो व्यापार में आपको किसी प्रकार का तनाव का सामना करना पड़ सकता है. नौकरी वाले जातकों को उनके कार्यक्षेत्र में कुछ सीखने को मिल सकता है, जिसका प्रयोग वह अपने अधिकारियों को प्रसन्न करने में कर सकते हैं. प्रेमी जातकों के बीच के संबंध यदि बिगड़े हुए थे तो आज वह संबंध सुधार सकते हैं. वैवाहिक संबंधों की बात कर रहे हैं तो आप अपने संबंधों को मजबूत बनाने के लिए पुरानी बातों को भूल कर आगे बढ़ने की कोशिश करें. आपको बेवजह के खर्चों के कारण आज आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है. विद्यार्थी यदि अपने किसी सब्जेक्ट को चेंज करने की कोशिश करना चाहते हैं तो उसमें देरी हो सकती है. यदि आप किसी रिसर्च इत्यादि पर कार्य कर रहे हैं तो आपको बहुत अधिक मेहनत करनी होगी.

तुला- इस सप्ताह अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, यदि आपका ब्लड प्रेशर हाई रहता है तो समस्या और अधिक बढ़ सकती है. आपके व्यवसाय की बात करें तो व्यापार में आपको कोई बड़ी टीम प्राप्त हो सकती हैं, परंतु उसके कारण आपको किसी परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है. नौकरी वाले जातक यदि अपनी नौकरी में बदलाव करना चाहते हैं तो अभी समय ठीक नहीं है. प्रेमी जातक अपने प्रेमी के साथ अपने रिश्ते को लेकर बहुत अधिक विचार करके कोई कड़ा निर्णय भी ले सकते हैं. विवाहितों के रिश्ते में किसी प्रकार के bहम के कारण तनाव हो सकता है. रुपए पैसे की बात करें तो शेयर मार्केट में पैसा लगाना चाहते हैं तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें तो अच्छा रहेगा. विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई में अपनी रुचि बढ़ाएं और इधर-उधर की बातों से दूर रहें तो अच्छा रहेगा.

वृश्चिक- इस सप्ताह आपकी सेहत कुछ खराब हो सकती है. मौसम के बदलाव के कारण ऐसा हो सकता है. आपके व्यवसाय की बात करें तो आपको अपना व्यापार आगे बढ़ाने के लिए बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ेगी. नौकरी वाले जातक किसी प्रकार का बदलाव न करें. जहां पर कार्य कर रहे हैं, वहीं करते रहें. आपके प्रेम संबंधों में तनाव आ सकता है. वैवाहिक संबंध मजबूत बने रहेंगे. आप जीवनसाथी के साथ कोई नया कार्य शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं. जमीन-जायदाद में निवेश करने से लाभ मिलेगा. यदि आप कोई लोन लेना चाहते हैं तो आपके लिए समय अच्छा रहेगा. शिक्षा और ज्ञान की बात करें तो यदि आप किसी अच्छी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपको बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, तभी सफलता मिलेगी.

धनु- इस सप्ताह सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहिए. लीवर से संबंधित कोई परेशानी थी तो वह बढ़ सकती है. तनाव से दूर रहने के लिए योगासन और मेडिटेशन का सहारा ले सकते हैं. आपके प्रेम संबंध की बात करें तो आपके प्रेम जीवन में किसी वहम के चलते तनाव आ सकता है. आप अपने रिश्ते को बचाने की कोशिश करें. विवाहितों के लिए यह सप्ताह प्यार भरा रहेगा. आप एक दूसरे के साथ बाहर घूमने के लिए जा सकते हैं. व्यापारी इस सप्ताह थोड़ा सावधान रहें. जल्दबाजी में कोई कदम ना उठाएं. नौकरी वाले जातक यदि अपनी नौकरी में किसी प्रकार का बदलाव करना चाहते हैं, तो समय बहुत अधिक अच्छा रहेगा. रुपए और पैसे की बात करें तो इस सप्ताह आपको आर्थिक संबंधित चुनौतियां का सामना करना पड़ सकता है. जमीन जायदाद मे निवेश करना चाहते हैं तो सावधानी से करें. यदि आप हायर एजूकेशन में किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो ओवर कॉन्फिडेंस के चलते नुकसान हो सकता है.

मकर- इस सप्ताह अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सावधान रहें. आप माइग्रेन या सर दर्द की शिकायत के कारण बहुत अधिक परेशान हो सकते हैं. आपका ब्लड प्रेशर भी हाई हो सकता है. आपके व्यवसाय और करियर की बात करें तो व्यापार करने वाले जातक कपड़े के व्यापार को लेकर थोड़ा सावधान रहें.

कुंभ- इस सप्ताह आपको स्किन से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो इस सप्ताह कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है. नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा रहेगा. आज वह अपने किसी प्रेम मित्र से मिलने के लिए जा सकते हैं. प्रेम संबंधों की बात करें तो आपके प्रेमी संग संबंध अच्छे बने रहेंगे. शादीशुदा जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा, परंतु आपके रिश्ते में कुछ तनाव आ सकता है. आपके धन की बात करें तो इस सप्ताह कुछ ज्यादा खर्च हो सकता है.

मीन- यह सप्ताह ठीक-ठाक रहेगा. आपकी सेहत की बात करें तो आज आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें. किसी दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं. वाहन चलाने में सावधानी बरतें. व्यवसाय की बात करें तो इस सप्ताह व्यापार करने वाले जातक अपने व्यापार को लेकर सावधान रहें. आपको अपने व्यापार आगे बढ़ाने के लिए मेहनत करने पड़ सकती है. नौकरी वाले जातकों के लिए सप्ताह ठीक नहीं रहेगा, इसलिए आप जहां पर कार्य करते हैं वही करते रहें, प्रेम और संबंध की बात करें तो आप के संबंध अनुकूल रहेंगे. आप अपने साथी के साथ यदि किसी प्रकार की परेशानी में थे तो वह अब दूर हो सकती है. वैवाहिक संबंध भी ठीक रहेंगे. किसी प्रकार की गलतफहमी थी तो वह दूर हो सकती है. इस सप्ताह बहुत अधिक खर्चा होगा. शिक्षा और ज्ञान की बात करें तो यदि आप किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे है तो ओवर कॉन्फिडेंस से बचे रहे, तभी आपको सफलता मिल सकती है.

Read more

Local News