Ranchi Power Cut: 29 जुलाई को राजधानी के कई इलाकों में रहेगी बिजली बाधित, मेंटेनेंस कार्य के चलते सप्लाई प्रभावित
रांची: राजधानी रांची के विभिन्न क्षेत्रों में बुधवार, 29 जुलाई को निर्धारित विद्युत रखरखाव कार्य के कारण कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली विभाग के अनुसार, लाइन मेंटेनेंस और पेड़ों की शाखाओं की कटाई-छंटाई के चलते अलग-अलग फीडरों से जुड़े इलाकों में चरणबद्ध तरीके से पावर सप्लाई प्रभावित होगी।
दीपाटोली फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 7:00 बजे से 8:00 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। इस दौरान दीपाटोली, इलाही नगर, ऑफिसर लेन, न्यू एरिया पिपरटोली और आसपास के मोहल्लों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
वहीं, ISM फीडर से जुड़े इलाकों में दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। इस अवधि में लाजपत नगर, साहू चौक, आईएसएम चौक, अमन ग्रीन सिटी, लाबतू और आसपास के क्षेत्रों के उपभोक्ता प्रभावित होंगे।
इसके अलावा बारीडीह और चायबगान फीडर के अंतर्गत आने वाले इलाकों में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान चायबगान, बारीडीह, उक्रीड, गगरी, खटंगा, चप्राकोचा, टुंडाहोली, बिजंग, पालू, लुपुंगा, आनंदी, हटवाल सहित कई गांवों और बस्तियों में बिजली नहीं रहेगी।
बिजली विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले अपने आवश्यक कार्य पूरे कर लें। विभाग का कहना है कि रखरखाव कार्य समाप्त होते ही संबंधित इलाकों में विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
