Tuesday, February 24, 2026

28 फरवरी के बाद से तापमान में क्रमिक वृद्धि होने के साथ गर्मी का प्रभाव दिखने लगेगा।

Share

पछुआ हवाओं के कारण बिहार में मौसम शुष्क रहेगा, सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस होगी। 28 फरवरी के बाद तापमान में वृद्धि होगी, और होली के बाद गर्मी का तेवर तीखा होगा।

पटना। पछुआ के कारण राज्य के मौसम शुष्क बने होने के साथ सुबह-शाम हल्की ठंड का प्रभाव रहेगा। तापमान में विशेष बदलाव के आसार नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, 28 फरवरी के बाद से तापमान में क्रमिक वृद्धि होने के साथ गर्मी का प्रभाव दिखने लगेगा।

बिहार में होली के बाद गर्मी के तेवर और अधिक तीखे होने के आसार हैं। मार्च में ही मई वाली जलन महसूस होगी। पश्चिमी विक्षोभ के इस बार कमजोर पड़ने के कारण मौसम में बदलाव की संभावना है।

होली के दौरान राज्य का अधिकतम तापमान 32-35 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है। इस बार पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने और वर्षा की कमी के कारण मार्च से गर्मी का प्रभाव दिखने लगेगा।

उत्तरी भागों की तुलना में दक्षिणी भाग अधिक गर्म रहेगा। सोमवार को राज्य का न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस के साथ भागलपुर सबौर में दर्ज हुआ, जबकि पटना का न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य का न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस से 18.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। राजधानी सहित आसपास इलाकों में मौसम शुष्क होने के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहे।

राजधानी का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस एवं 31.1 डिग्री सेल्सियस के साथ कैमूर का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। राजधानी सहित राज्य के ज्यादातर भागों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहरअधिकतम (°C)न्यूनतम (°C)
पटना29.618.0
गयाजी29.214.8
भागलपुर29.214.6
मुजफ्फरपुर27.316.0

सबसे ठंडी रात: भागलपुर — 14.6°C
वर्तमान स्थिति: बिहार में तापमान में हल्की बढ़ोतरी। रात का न्यूनतम 14.6–18.0°C के बीच। कोहरा कम हुआ है, मौसम साफ और सुहावना।

Read more

Local News