Saturday, May 24, 2025

27 साल की कानूनी लड़ाई, अब मालिक को मिला अपने मकान पर कब्जा

Share

रांची के जेजे रोड निवासी उत्तम कुमार टिबड़ेवाल को 27 साल की कानूनी लड़ाई के बाद अपने मकान का कब्जा मिला। सिविल कोर्ट के आदेश पर यह कार्यवाही की गई। किरायेदार रामगोपाल जालान 1998 से मकान में रह रहे थे और मकान खाली नहीं कर रहे थे। कोर्ट ने मकान मालिक के पक्ष में फैसला सुनाते हुए किरायेदार को निष्कासित करने का आदेश दिया।

रांची। 27 साल की लंबी कानूनी लड़ाई के बाद जेजे रोड, अपर बाजार निवासी उत्तम कुमार टिबड़ेवाल को अपने मकान पर कब्जा मिला है।

सिविल कोर्ट रांची के सिविल जज चंदन कुमार गोस्वामी की अदालत से पारित आदेश के आधार पर शुक्रवार को मकान पर कब्जा दिलाया गया।

कब्जा दिलाने की न्यायिक कार्यवाही सिविल कोर्ट रांची के नाजिर जीशान इकबाल और कार्यपालक दंडाधिकारी जफर हसनात के नेतृत्व में की गई।

उक्त मकान में किरायेदार के रूप में रामगोपाल जालान वर्ष 1998 से रह रहे थे। किरायेदार रामगोपाल जालान मकान पर कब्जा करने की नीयत से मकान में ताला लगाकर कहीं बाहर चले गए थे।

व्यक्तिगत रूप से संपर्क करने पर वह मकान को खाली नहीं कर रहे थे। तब मकान मालिक ने सिविल जज की अदालत में किरायेदार को निष्कासित करने को लेकर मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें निर्णय मकान मालिक के पक्ष में आया। इसके बाद कोर्ट ने किरायेदार को बलपूर्वक मकान से निष्कासित करने का आदेश दिया।

Read more

Local News