Thursday, March 26, 2026

झारखंड के गुमला का न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस रहा.

Share

झारखंड में सर्दी का डबल अटैक जारी है. राज्य में पड़ रही कड़ाके की ठंड ने शिमला और दिल्ली को भी पीछे छोड़ दिया है. 26 दिसंबर को दिल्ली का अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस रहा, तो शिमला का अधिकतम तापमान 13 और न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि झारखंड के गुमला का न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस रहा. राजधानी रांची का पारा भी गिरकर सात डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है.

अगले दो दिनों में दो डिग्री और गिरेगा पारा

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस गिरने की संभावना जताई है. वहीं पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में शीतलहर चलने का पूर्वानुमान है. वहीं रांची के आसपास के क्षेत्रों में 27 दिसंबर को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस, 28 दिसंबर को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस और 29 दिसंबर को अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस और 30 दिसंबर को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.

किस स्थान में कितना रहा अधिकतम और न्यूनतम तापमान

स्थानअधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
रांची21.4 7.0
जमशेदपुर 2410.0
डालटनगंज 23.25.6
बोकारो21.67.5
चाईबासा 26.8 9.2
खूंटी 24.3 5.2
लोहरदगा21.3 5.2
लातेहार17.4 7.6
सरायकेला26.2 8.6
गुमला21.72.8

देश के प्रमुख शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान

शहरअधिकतम तापमान (°C)न्यूनतम तापमान (°C)
दिल्ली 21 09
मुंबई28 21
चेन्नई27 22
कोलकाता23 13
लखनऊ2009
पटना2112
रांची2008
भोपाल2410
मनाली02 -8
जयपुर 29 09
शिमला13 06

Read more

Local News