लखीसराय थाना क्षेत्र के बालगुदर गांव में छापेमारी के दौरान 10 लीटर महुआ शराब के साथ स्व. साधु सहनी के पुत्र गोलू कुमार को गिरफ्तार किया गया है.
लखीसराय. उत्पाद पुलिस के द्वारा अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो शराब तस्करों का 26 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए उत्पाद पुलिस के निरीक्षक गुड्डू कुमार ने बताया कि पीरीबाजार थाना क्षेत्र के खैरा योगपुर मुसहरी में छापेमारी के दौरान उसी गांव के वेंगू मांझी के पुत्र झलकी देवी को 16 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. जबकि लखीसराय थाना क्षेत्र के बालगुदर गांव में छापेमारी के दौरान 10 लीटर महुआ शराब के साथ स्व. साधु सहनी के पुत्र गोलू कुमार को गिरफ्तार किया गया है. दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.



