ज्योतिष शास्त्र में शुक्र देव को सुख, संपत्ति, प्रेम और ऐश्वर्य का प्रतीक माना जाता है. जब भी शुक्र अपनी राशि बदलते हैं, तो इसका सीधा असर हमारी सुख-सुविधाओं और आर्थिक स्थिति पर पड़ता है. इस बार 26 मार्च को शुक्र देव मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ज्योतिषाचार्य डॉ. उमाशंकर मिश्र का कहना है कि, शुक्र का यह राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों के लिए कुछ न कुछ बदलाव लाएगा, लेकिन 4 राशियाँ ऐसी हैं जिनके लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं होगा.
इस गोचर के दौरान इन भाग्यशाली राशियों के जातकों को न केवल आर्थिक लाभ होगा, बल्कि करियर और रिश्तों में भी नई ऊँचाइयाँ देखने को मिलेंगी. आइए जानते हैं वे कौन सी 4 राशियाँ हैं जिनकी किस्मत चमकने वाली है:
1. मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वालों के लिए यह गोचर खुशियाँ लाएगा. परिवार में अनबन या संपत्ति विवाद सुलझ सकता है. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. नौकरी या परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को सफलता मिल सकती है. संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है.
2. कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए यह गोचर शुभ है. पुरानी परेशानियाँ खत्म होंगी. शत्रुओं पर विजय मिलेगी. आत्मविश्वास बढ़ेगा. घर में मांगलिक कार्य हो सकता है. संतान प्राप्ति की उम्मीद है. छात्रों के लिए मेहनत का फल मिलेगा.
3. सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों के लिए शुक्र का मेष राशि में जाना भाग्य खोलेगा. रुके हुए काम तेज़ी से होंगे. अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, प्रमोशन मिल सकता है. व्यापार बढ़ाने के लिए निवेश का अच्छा समय है. रिश्तों में मधुरता आएगी. सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.
4. मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए यह समय सुनहरे अवसर लाएगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, नए आय स्रोत बनेंगे. परिवार में प्रेम बढ़ेगा, मतभेद दूर होंगे. रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को मुनाफा हो सकता है. मेहनत का फल मिलेगा. मन प्रसन्न रहेगा.
उमाशंकर मिश्र का कहना है कि 26 मार्च से शुक्र का यह गोचर इन 4 राशियों के लिए धन, सफलता और पारिवारिक सुख लाएगा. ज्योतिषीय सलाह है कि इस दौरान मां लक्ष्मी की पूजा और सफेद वस्तुओं का दान करना फलदायी हो सकता है.


