Thursday, March 26, 2026

24 दिसंबर को धनबाद दौरे पर रहेंगे इरफान अंसारी.

Share

24 दिसंबर को धनबाद दौरे पर रहेंगे इरफान अंसारी, मेडिकल कॉलेज भूमि का करेंगे निरीक्षण

Dhanbad : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी 24 दिसंबर को धनबाद के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे धनबाद मेडिकल कॉलेज के लिए प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण करेंगे. इस पहल का उद्देश्य जिले को सुदृढ़ मेडिकल शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ना है.

दौरे के क्रम में स्वास्थ्य मंत्री ओपीडी में उपस्थित रहकर चिकित्सकों के साथ मरीजों से संवाद करेंगे. वे स्वास्थ्यकर्मियों और आम जनता से सीधे बातचीत कर उनका मनोबल बढ़ाने का कार्य भी करेंगे.

इस अवसर पर धनबाद की जनता से अपील की गई है कि वे स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित अपनी समस्याएं, कमियां या सुझाव सीधे मंत्री के समक्ष रखें. इसमें सरकारी अस्पतालों से जुड़े मुद्दे, स्वास्थ्य सुविधाओं में खामियां, धनबाद मेडिकल कॉलेज अथवा जिले के स्वास्थ्य ढांचे से संबंधित विषय शामिल हैं. इसके अलावा किसानों के लिए धान क्रय से जुड़े मामलों पर भी संवाद किया जा सकता है.

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा है कि जनता की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना उनकी प्राथमिकता है. धनबाद में स्वास्थ्य व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए हर रचनात्मक सुझाव का स्वागत किया जाएगा.

Read more

Local News