Sunday, April 5, 2026

21 सितंबर 2025 को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगने वाला है.

Share

 7 सितंबर 2025 को पूर्ण चंद्र ग्रहण लगा था, जिसके वजह से पृथ्वी से भी ब्लड मून देखा गया था. अब 21 सितंबर 2025 यानी कल सूर्य ग्रहण भी लगने वाला है. यह इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण होगा. हमेशा की तरह इस बार भी स्काईवॉचर्स इस दूसरे सूर्यग्रहण का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण (Partial Solar Eclipse) होगा, जिसमें चंद्रमा सूर्य का एक हिस्सा ढक देगा. आइए हम आपको इस साल यानी 2025 के दूसरे सूर्य ग्रहण की डिटेल्स बताते हैं.

सूर्य ग्रहण क्या होता है?
जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच में आ जाता है, तो वो सूर्य से पृथ्वी पर आने वाली रोशनी को आंशिक रूप से या पूरी तरह से रोक देता है. इसी खगोलीय घटना को सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) कहते हैं. इस बार आंशिक सूर्य ग्रहण लगेगा, इसका मतलब है कि चंद्रमा आंशिक रूप से सूर्य को ढकेगा.

सूर्य ग्रहण का समय क्या है?
यह सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 को भारतीय समयानुसार 10:59 PM शुरू होगा. 22 सितंबर की रात 1:11 AM पर यह सूर्य ग्रहण पीक पर होगा और 3:32 AM पर यह समाप्त हो जाएगा.

क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण?
यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, क्योंकि उस वक्त भारत में रात हो रही होगी.

कहां दिखाई देगा?
21 सितंबर 2025 को लगने वाला सूर्य ग्रहण पृथ्वी के दक्षिणी गोलार्ध के कुछ हिस्सों से ही दिखाई देगा. जैसे:

  • ऑस्ट्रेलिया
  • न्यूज़ीलैंड
  • अंटार्कटिका
  • प्रशांत और अटलांटिक महासागर के कुछ क्षेत्र

इस सूर्य ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?
आप 2025 के इस दूसरे और आखिरी सूर्यग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग भी देख सकते हैं. इसके लिए आपको Nasa और Timeanddate.com की वेबसाइट या यूट्यूब चैनल पर लाइव देखते हैं.

सूर्य ग्रहण को सुरक्षित तरीके से कैसे देखें?
अगर आप ऊपर बताए गए स्थानों में से किसी स्थान पर हैं तो आप सूर्य ग्रहण को देख सकते हैं और आपको लाइव स्ट्रीमिंग देखने की जरूरत नहीं होगी. हालांकि, नग्न आंखों से सूर्य ग्रहण देखना खतरनाक होता है. इस कारण आप सिर्फ सोलर व्यू ग्लासेस या टेलीस्कोप और बाइनाकुलर पर सोलर फिल्टर लगाकर ही सूर्य ग्रहण देख सकते हैं.

Read more

Local News