अगर आपको रात में आसमान और आसमान में तारों को देखने का काफी शौक है, तो अक्टूबर महीने में आज और कल यानी 21 अक्टूबर और 22 अक्टूबर की रात किसी शानदार गिफ्ट से कम नहीं है. दरअसल, इन दो दिनों में Orionid Meteor Shower 2025 अपने पीक पर होगा. इसका मतलब है कि उस वक्त आसमान में शूटिंग स्टार्स यानी टूटते हुए तारे साफ दिखाई देंगे.
भारत के आसमान पर यह शानदार नज़ारा 21 अक्टूबर की रात से 22 अक्टूबर की सुबह तक (Indian Standard Time के मुताबिक) देखा जा सकेगा. वहीं, अमेरिका में इसका पीक टाइम एक दिन पहले — यानी 20 अक्टूबर की रात से 21 अक्टूबर की सुबह तक रहेगा.
Orionid Meteor Shower होता क्या है?
ये “तारों की बारिश” दरअसल तब होती है जब धरती Halley’s Comet की छोड़ी हुई स्पेस डस्ट की लाइन से गुजरती है.
ये छोटे-छोटे डस्ट ग्रेन्स जब हमारी पृथ्वी की वायुमंडल से टकराते हैं तो जलकर चमकीले निशान छोड़ते हैं, जिन्हें हम “shooting stars” कहते हैं.
ये meteors बहुत तेज़ और चमकदार होते हैं और कई बार कुछ सेकंड तक चमकती हुई ट्रेल छोड़ जाते हैं. इसे ही हम भारत में टूटा हुआ तारा कहते हैं.
कब और कितने तारे दिखेंगे?
NASA के मुताबिक, ये meteor shower इस साल 26 सितंबर 2025 से शुरू हुआ है और 22 नवंबर 2025 तक एक्टिव रहेगा. हालांकि, इसका सबसे सुंदर और ज़्यादा एक्टिव समय 21–22 अक्टूबर की रात होगी.
| तारीख | देश | पीक टाइम |
|---|---|---|
| 21–22 अक्टूबर 2025 | भारत | रात से लेकर सुबह तक |
| 20–21 अक्टूबर 2025 | अमेरिका | रात से सुबह तक |
आदर्श परिस्थितियों में (जब आसमान साफ और डार्क हो) आप हर घंटे 10 से 20 meteors देख सकते हैं. सबसे अच्छा टाइम रहेगा मिडनाइट के बाद से लेकर सूर्योदय से पहले तक, जब Orion constellation आसमान में सबसे ऊपर होता है.
Orionid Meteor Shower देखने के आसान टिप्स
- Dark spot चुनें: शहर की लाइट्स से दूर जाएं. इसे साफ-साफ देखने के लिए पहाड़ी या खुले मैदान बेस्ट रहते हैं.
- आंखों को एडजस्ट करें: कम से कम 30 मिनट अंधेरे में बिताएं ताकि आपकी आंखें लाइट के बिना एडजस्ट हो जाएं.
- थोड़ा साइड में देखें: सीधे रेडिएंट की बजाय थोड़ा साइड में देखें, इससे लंबी ट्रेल्स नज़र आएंगी.
- आराम से बैठें: एक चेयर या मैट पर आराम से बैठकर देखें, और रात थोड़ी ठंडी हो तो जैकेट ज़रूर पहनें.
कैमरे से कैसे कैप्चर करें?
अगर आप एस्ट्रो फोटोग्राफी करने के शौकीन हैं तो यह आपके लिए एक शानदार मौका है. आइए हम आपको इस अद्भूत दृश्य को कैप्चर करने के लिए कुछ बेहतरीन टिप्स बताते हैं:
- Wide-angle lens यूज़ करें ताकि आसमान का बड़ा हिस्सा फ्रेम में आए.
- Long exposure setting रखें ताकि टूटते तारे की पूरी ट्रेल रिकॉर्ड हो.
- Tripod ज़रूर यूज़ करें ताकि कैमरा शेक न करे.
- अगर फोन से शूट कर रहे हैं तो ट्राई करें कि आसमान साफ़ और प्रदूषण मुक्त हो.
आपको बता दें कि Orionid Meteor Shower का नज़ारा हर साल देखने को मिलता है, लेकिन हर बार इसे देखना का मज़ा काफी शानदार होता है. इस बार अगर मौसम साफ रहा तो आप हर घंटे 20 तारों तक भी टूटते हुए देख सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ धैर्य के साथ ऊपर बताए गए बातों का ध्यान रखते हुए आसमान को देखना होगा. ध्यान रहे कि यह नज़ारा सिर्फ कुछ सेकंड के लिए ही दिखाई देता है लेकिन बेहद यादगार होता है.


