Sunday, March 22, 2026

20 दिसंबर 2025 से धनु में शुक्र का गोचर पांच राशियों को धन लाभ.

Share

इस वर्ष 2025 में शुक्र का अंतिम गोचर 20 दिसंबर को होने जा रहा है. शुक्र धनु राशि में प्रवेश कर 13 जनवरी 2026 तक यहीं विराजमान रहेगा. ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार यह गोचर कई राशियों के लिए अत्यंत शुभ साबित हो सकता है. खासकर 5 राशियां ऐसी हैं जिनकी किस्मत इस अवधि में चमक सकती है, उन्हें धन लाभ, करियर में अवसर और व्यक्तिगत जीवन में सकारात्मक बदलाव मिलने की संभावना है. धनु राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक मजबूती, यात्राओं से लाभ और आध्यात्मिक विकास का योग लेकर आएगा. आइए जानते हैं कि किन 5 राशियों पर पड़ेगा शुक्र गोचर का सकारात्मक प्रभाव.

मेष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र दूसरे और सातवें भाव का स्वामी होकर नवम भाव में गोचर करेगा. यह समय करियर में भाग्य का साथ दिलाएगा. कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम, पदोन्नति या नई जिम्मेदारियों का योग बनेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, हालांकि खर्चों में भी बढ़ोतरी संभव है. दांपत्य जीवन में धैर्य बनाए रखने से संबंध मधुर रहेंगे और प्रेम जीवन में किसी बड़ी समस्या की आशंका नहीं है.

कन्या राशि: कन्या राशि वालों के लिए शुक्र द्वितीय और नवम भाव का स्वामी होकर चतुर्थ भाव में प्रवेश करेगा. यह समय आर्थिक लाभ, संपत्ति वृद्धि और घरेलू सुख में बढ़ोतरी का संकेत देता है. व्यापारियों को विशेष लाभ मिलने के योग हैं और प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त मिलने की संभावना है. वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा और परिवारिक वातावरण सुखद रहेगा.

तुला राशि: तुला राशि के स्वामी स्वयं शुक्र हैं और यह गोचर उनके तृतीय भाव में होगा. इस अवधि में आत्मविश्वास और इच्छाशक्ति मजबूत होगी. आप धन कमाने के नए अवसर खोजने में सफल रहेंगे, जिससे आर्थिक स्थिरता आएगी. रिश्तों में निकटता बढ़ेगी और स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा. कुल मिलाकर यह समय तुला राशि वालों के लिए प्रगति का होगा.

मकर राशि: मकर राशि के लिए शुक्र पंचम और दशम भाव का स्वामी होकर द्वादश भाव में आएगा. इस दौरान यात्राएं अधिक होंगी और आध्यात्मिकता की ओर झुकाव बढ़ेगा. विदेश से जुड़े अवसर या नौकरी के प्रस्ताव मिलने की प्रबल संभावना है. हालांकि वैवाहिक जीवन में तालमेल की कमी हो सकती है, इसलिए धैर्य और संवाद आवश्यक होगा.

कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों के लिए शुक्र आपके नवम और चतुर्थ भाव का स्वामी होकर एकादश भाव में गोचर करेगा. यह समय आय वृद्धि, प्रमोशन और नए अवसरों का द्वार खोल सकता है. भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आप बचत बढ़ाने में सफल होंगे. आर्थिक रूप से यह अवधि अत्यंत शुभ मानी जा रही है.

धनु में शुक्र का यह गोचर कई राशियों के लिए सौभाग्य, धन लाभ और अवसर लेकर आया है. समझदारी और धैर्य से उठाए गए कदम जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं.

Read more

Local News