Tuesday, March 17, 2026

18 जिलों में घना कोहरा छाए रहने को लेकर यलो अलर्ट जारी…..

Share

बिहार में मौसम बदल रहा है, 18 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पटना समेत आसपास के इलाकों में हल्का कोहरा रहेगा। दिन में धूप से अधिकतम तापमान बढ़ेगा, लेकिन पछुआ हवाओं से दिन-रात ठंड बनी रहेगी। अगले पांच दिनों तक कोहरे का असर रहेगा और अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की वृद्धि संभव है

पटना। बिहार का मौसम धीरे-धीरे बदलाव की ओर है। रविवार को राज्य के उत्तरी एवं दक्षिण भागों के 18 जिलों में घना कोहरा छाए रहने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, पटना सहित आसपास इलाकों में हल्के स्तर का कोहरा छाया रहेगा।

दिन में धूप का प्रभाव बने होने के कारण अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी। पछुआ के कारण दिन और रात में कनकनी का प्रभाव बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार अगले पांच दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग भागों में कोहरे का प्रभाव बना रहेगा।

चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री वृद्धि की संभावना है। शनिवार को 5.4 डिग्री सेल्सियस के साथ भागलपुर (सबौर) में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जबकि पटना का न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना सहित 19 जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 550 मीटर के साथ पूर्णिया में सबसे कम दृश्यता दर्ज की गई। राज्य का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस से 12.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ।

ज्यादातर भागों में रात का तापमान छह डिग्री सेल्सियस से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। राजधानी का अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस एवं 28.5 डिग्री सेल्सियस के साथ गोपालगंज का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

प्रमुख शहरों का तापमान

🌤️ बिहार के प्रमुख शहरों का मौसम अपडेट

शहरअधिकतम तापमान (°C)न्यूनतम तापमान (°C)
पटना22.110.8
गयाजी22.28.2
भागलपुर22.67.6
मुजफ्फरपुर22.010.6

Read more

Local News