गुरुवार 16 अक्टूबर को कारोबार के अंत में सेंसेक्स 862.23 अंक यानी 1.04 फीसदी की बढ़त के साथ 83,467.66 के स्तर पर क्लोज हुआ. वहीं दूसरी ओर निफ्टी 261.75 अंक ऊपर उछल कर 1.03 फीसदी की बढ़त के साथ 25,585.30 के स्तर पर बंद हुआ.
इस तरह से देखें तो सेंसेक्स वीकली एक्सपायरी पर बाजार में दीपावली देखने को मिली. सेंसेक्स-निफ्टी ने शानदार बढ़त के साथ क्लोजिंग की. इसके साथ ही मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी खरीदारी रही.
अब शेयर बाजार की ओपनिंग और क्लोजिंग पर एक नजर डालते हैं
शेयर मार्केट के टॉप गेनर की लिस्ट पर अब फोकस करते हैं
आज रियल्टी, ऑटो, FMCG शेयरों में कारोबार अच्छा रहा. PSU बैंक का इंडेक्स गिरावट पर बंद हुआ. कंजम्पशन, बैंकिंग, इंफ्रा इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ. बैंकिंग, कंजम्पशन, इंफ्रा इंडेक्स बढ़त पर क्लोज हुए.
इस तरह आज कारोबार के अंत में सेंसेक्स 862.23 अंक उछला. सेंसेक्स 1.04 फीसदी की बढ़त के साथ 83,467.66 के स्तर पर जाकर क्लोज हुआ. वहीं निफ्टी 261.75 अंक यानी 1.03 फीसदी की बढ़त के साथ 25,585.30 के स्तर पर जाकर ठहर गया.
वहीं आज रिजल्ट के बाद ओबेरॉय रियल्टी 5 परसेंट भाग गया. दूसरी तिमाही में ओबेरॉय रियल्टी कंपनी के मुनाफे में 29% का उछाल दिखी. Q2 के बाद HDFC LIFE करीब ढाई परसेंट फिसला. ये निफ्टी का टॉप लूजर बना. उधर KEI करीब 7 परसेंट टूटकर वायदा में सबसे ज्यादा गिरने वाला शेयर रहा.
गौर करें तो अमेरिकी फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के बीच वैश्विक बाजारों में तेजी के साथ गुरुवार को शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुए. बेंचमार्क सेंसेक्स 862.23 अंक और निफ्टी 25,585.30 के स्तर पर पहुंच गया. इससे नए विदेशी फंड प्रवाह ने भी बाजारों की उम्मीद को बढ़ा दिया.
30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 862.23 अंक या 1.04 प्रतिशत बढ़कर 83,467.66 पर बंद हुआ. दिन के कारोबार के दौरान, यह 1,010.05 अंक या 1.22 प्रतिशत बढ़कर 83,615.48 पर पहुंच गया.
50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 261.75 अंक या 1.03 प्रतिशत बढ़कर 25,585.30 पर पहुंच गया. सेंसेक्स की कंपनियों में कोटक महिंद्रा बैंक, टाइटन, एक्सिस बैंक, अदानी पोर्ट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स और एचडीएफसी बैंक प्रमुख लाभ में रहे. हालांकि, इटरनल और इंफोसिस पिछड़ गए.
एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 2.49 प्रतिशत, जापान का निक्केई 225 सूचकांक 1.27 प्रतिशत और शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक 0.10 प्रतिशत बढ़ा. हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट के साथ बंद हुआ. दूसरी ओर यूरोप के बाजार बढ़त के साथ बंद हुए.
वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.57 प्रतिशत बढ़कर 62.26 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया.
एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 68.64 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भी 4,650.08 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.


