नई दिल्ली: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को प्रेम, सुंदरता और धन-संपत्ति का कारक माना जाता है. सरल शब्दों में कहें तो शुक्र उन चीजों का प्रतीक हैं जो जीवन में सुकून, आनंद और भौतिक समृद्धि लाती हैं. ज्योतिषियों के अनुसार, जिन लोगों की कुंडली में शुक्र मजबूत स्थिति में होता है, उनका जीवन सुख-शांति और आर्थिक समृद्धि से भरा रहता है. विशेष रूप से जब शुक्र ग्रह सिंह राशि में गोचर करता है, तो यह प्रेम, करियर और आर्थिक लाभ में अत्यधिक सकारात्मक प्रभाव डालता है.
ज्योतिषाचार्य पं. अजय कुमार के अनुसार, शुक्र देव 15 सितंबर 2025 की रात 12 बजकर 6 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे. इस राशि में शुक्र के प्रवेश करते ही मिथुन, तुला और कुंभ राशि वालों के अच्छे समय शुरू हो जाएंगे.
मिथुन राशि: शुक्र देव चमकाएंगे किस्मत
ज्योतिषाचार्य का कहना है कि, मिथुन राशि के जातकों के लिए इस गोचर का समय अत्यंत शुभ है. आपके आर्थिक जीवन में सुधार आएगा और करियर में सुनहरे अवसर मिलेंगे. यदि आप किसी प्रोजेक्ट या ऑन-साइट नौकरी की तलाश में हैं, तो इस समय उसे प्राप्त करने की संभावना बढ़ जाएगी. बिजनेस में भी मुनाफा बढ़ेगा और आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी.” इस दौरान मिथुन राशि के लोग नए निवेश और व्यावसायिक सौदों में लाभ कमा सकते हैं.
तुला राशि: खूब लाभ प्राप्त करेंगे
तुला राशि के जातकों के लिए यह समय लाभकारी रहेगा. करियर में नए अवसर मिलेंगे और आप व्यवसाय में ताकतवर बनने में सक्षम होंगे. आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी और आपका निवेश सफल रहेगा.” इस गोचर के दौरान तुला राशि के जातक न केवल वित्तीय लाभ में वृद्धि देखेंगे, बल्कि सामाजिक और पेशेवर प्रतिष्ठा में भी सुधार महसूस करेंगे.
कुंभ राशि: आप अच्छा लाभ कमाएंगे
कुंभ राशि वालों के लिए भी शुक्र का सिंह राशि में गोचर अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा. पं. अजय कुमार सिंह बताते हैं, “इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी. हर प्रयास में सफलता मिलेगी और व्यवसाय में अच्छा लाभ कमाने की संभावना अधिक रहेगी. यह समय आपके लिए निवेश और करियर के फैसले लेने के लिए अनुकूल रहेगा.” कुंभ राशि के लोग अपने धैर्य और मेहनत के फल का आनंद उठा पाएंगे.
ज्योतिषियों का मानना है कि इस गोचर के दौरान शुक्र की सकारात्मक ऊर्जा इन तीन राशियों के जीवन में प्रेम, आर्थिक समृद्धि और करियर में लाभ लाएगी. यह समय नए अवसरों और बड़े फैसलों के लिए अनुकूल माना जा रहा है.


